विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CNG Price Hike: सीएनजी रेट में बेतहाशा वृद्धि पर वाहन चालक बोले- इससे अच्छा तो पेट्रोल कार लेने में रहता फायदा

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Wed, 12 Oct 2022 03:24 PM (IST)

CNG Price Hike कानपुर में अक्टूबर माह में दो बार बढ़ोत्तरी के बाद अब सीएनजी के दाम पेट्रोल से भी ...और पढ़ें

कानपुर में सीएनजी के रेट बढ़ने पर वाहन खरीद पर पछता रहे लोग।
कानपुर में सीएनजी के रेट बढ़ने पर वाहन खरीद पर पछता रहे लोग।

कानपुर, जागरण संवाददाता। अक्टूबर माह में दस दिन के अंदर दो बार सीएनजी के रेट बढ़ने के बाद वाहन चालक मायूस हैं। टैक्सी और ऑटाे ड्राइवर अब किराया बढ़ाने की बात करने लगे हैं तो लोग सीएनजी कार खरीदकर पछतावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि सीएनजी किट और रजिस्ट्रेशन के ज्यादा दाम चुका कर कार ली थी ताकि ईधन में फायदा लेकिन अब तो लग रहा है कि पेट्रोल कार ही लेना फायदेमंद रहता। 

सीएनजी कार खरीदकर पछतावा

  • डॉ. गोविंद अग्निहोत्री कहते हैं कि सीएनजी के दम में पिछले कुछ महीनों में बेतहाश वृद्धि हुई है। अबतो सीएजनी कार खरीदकर पछतावा हो रहा है। सीएनजी किट और रजिस्ट्रेशन के एक्ट्रा दाम अदा किए थे। अच्छा होता कि पेट्रोल कार ही खरीदते।
  • एचडीएफसी बैंक में मैनेजर जगदीश सिंह कहते हैं कि सीएनजी कार से सफर अब फायदे का सौदा नहीं रहा है। पांच-छह महीनों में सीएनजी के दाम इस कदर बढ़े हैं कि पेट्रोल के रेट से भी ज्यादा हो गए हैं। अच्छा रहता कि पेट्रोल कार ही खरीदते तो थोड़ी बचत हो जाती।
  • ऑटो ड्राइवर मोहित कहते हैं कि पिछले कुछ महीनों में सीएनजी के रेट काफी बढ़ गए हैं। पेट्रोल के रेट से भी ज्यादा सीएनजी महंगी होने से अब कमाई भी कम हो गई है। इससे तो अब खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। ऑटो ड्राइवर अब किराया बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।

  • टेंपो संचालक अनुज अवस्थी कहते हैं कि सीएनजी के दाम बढ़ने से समस्या हो रही है, अब किराया बढ़ाने की सोच रहे हैं। इस बारे में दूसरे संचालकों से भी बातचीत की जाएगी। 
  • प्रवीन मिश्रा और विनम्र सिंह ने कहा कि एक तरफ प्रदूषण कम करने की बात की जाती है और दूसरी तरफ इको फ्रेंडली ईंधन सीएनजी के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। सीएनजी के दाम अबतो पेट्रोल से भी ज्यादा हो गए हैं। सीएनजी वाहनों से सफर में अब बचत नहीं रही है।
  • रजत श्रीवास्तव और रवि राजपूत कहते हैं कि पिछले एक साल में सीएनजी के रेट दोगुना से भी ज्यादा पहुंच गए हैं। अबतो पेट्रोल से सीएनजी के रेट हो गए हैं, इससे सीएनजी वाहन लेने वाले को पछतावा हो रहा है। क्योंकि सीएनजी वाहन लेते समय पेट्रोल वाहन से ज्यादा पैसे किट और रजिस्ट्रेशन के अदा किए थे। 
  • कानपुर शहर में अगस्त के बाद दूसरी बार अक्टूबर माह में सीएनजी के दाम में इतनी ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। अगस्त में भी सीएनजी के दाम पेट्रोल से ज्यादा हो गए थे और अब एक बार फिर अक्टूबर में भी वही हालात बन गए हैं। 

    यह भी पढ़ें :- कानपुर में पेट्रोल से भी महंगी हुई सीएनजी, अक्टूबर में दस दिन के अंदर दो बार बढ़े दाम

    देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।