Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रत्याशी के समर्थन के लिए इटावा पहुंचे CM Yogi, लोगों से की मतदान की अपील; विपक्षियों पर भी किया कटाक्ष

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 07:19 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी ने इटावा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी माफिया के मरने पर फातिया पढ़ने के लिए जाती है। इनकी सरकार पर माफिया हावी रहते थे। लेकिन हमारी सरकार ने विकास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 10 वर्षों में जनकल्याण के कार्य किए हैं। किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही बहन-बेटियों की सुरक्षासमृद्धि के लिए प्रयास किए गए हैं।

    Hero Image
    भाजपा प्रत्याशी के समर्थन के लिए इटावा पहुंचे CM Yogi

    जागरण संवाददाता, कानपुर। इटावा लोकसभा क्षेत्र के अजीतमल में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सीएम यहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रो.रामशंकर कठेरिया के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील की।

    मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी माफिया के मरने पर फातिया पढ़ने के लिए जाती है। इनकी सरकार पर माफिया हावी रहते थे। लेकिन हमारी सरकार ने विकास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 10 वर्षों में जनकल्याण के कार्य किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही बहन-बेटियों की सुरक्षा,समृद्धि के लिए प्रयास किए गए हैं। देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए काम किया गया है। आज कहीं देश में कोई पटाखा भी फट जाता है तो पाकिस्तान डरकर पूरी दुनिया को सफाई देता है। आतंकवाद-नक्सलवाद को खत्म करने का काम किया गया है।

    सीएम ने सपा और कांग्रेस पर किया प्रहार

    सीएम ने सपा और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि औरैया को विकास से किसने वंचित किया है। एक्सप्रेसवे-हाईवे,मेडिकल कालेज,आईआईटी से किसने वंचित किया है। उन्होंने कहा कि होली-दीपावली में आज फ्री में सिलेंडर दिए जाते हैं। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान धनराशि दी गई है।

    कांग्रेस,बसपा और सपा के लोग केवल चौथ वसूली का काम करते थे। सपा के शासन काल में माफिया गरीबों की जमीनों को छींनते थे। आतंकवादियों के मुकदमे समाप्त करके उन्हें बिरयानी खिलाई जाती थी।

    'भारतवासियों के संपत्ति का विभाजन करना चाहती है कांग्रेस'

    सीएम ने कहा कि सपा और कांग्रेस पिछड़ों के 27 फीसद दिए गए आरक्षण का विभाजन करके मुसलमानों को देना चाहती है। कांग्रेस के शासनकाल में देश के विभाजन की नींव रखी गई थी। रंगनाथ मिश्र और सच्चर कमेटी का गठन करके पिछड़ों के हक में डकैती डालने चाहती थी। कांग्रेस भारतवासियों की संपत्ति का विभाजन करना चाहती है। आपकी संपत्ति पर कांग्रेस और सपा अधिकार जमाना चाहती है। अल्पसंख्यकों को खान-पान की धार्मिक आधार पर स्वतंत्रता देना चाहती है। मुसलमानों को गोकुशी की छूट सपा देना चाहती।

    सीएम ने कहा कि काशी और अयोध्या सज चुकी है। अब हम ब्रज भूमि की ओर चल रहे हैं। भारत की आस्था का सम्मान होना चाहिए। व्यापारी,महिला और बेटी को सुरक्षा देने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

    'लोकसभा में यूपी की 80 सीटों पर होगी जीत'

    उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में हम 16 सीट जीत रहे हैं। यूपी की जनता लोकसभा में 80 सीट जीतेगी। सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन के बाद उनकी भाजपा के सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी थी। वह स्वयं श्रद्धांजलि देने के लिए घर गए थे। लेकिन सपा ने कल्याण सिंह के निधन पर संवेदना तक नहीं व्यक्त की।

    सीएम ने कहा कि मोदी सरकार स्वर अचानक नहीं आया है। भारत का दुनिया में सम्मान बढ़ा है। सीएम ने कहा कि इस बार इटावा लोकसभा के प्रत्याशी प्रो.रामशंकर कठेरिया को दोगुणा मतों से जिताकर संसद भेजे।

    comedy show banner
    comedy show banner