कानपुर के बिठूर में 26 अक्टूबर को आएंगे CM योगी, 25 की रात से ट्रैफिक डायवर्जन लागू; घर से निकलने से पहले देखें रूट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को कानपुर के बिठूर आ रहे हैं, जहां वे वाल्मीकि आश्रम और नानाराव पार्क में ...और पढ़ें
-1792863569299_m.webp)
HighLights
सीएम योगी 26 अक्टूबर को कानपुर के बिठूर आ रहे हैं
वाल्मीकि आश्रम और नानाराव पार्क में कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रविवार रात से बिठूर में यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था
जागरण संवाददाता, कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिठूर में आ रहे हैं। वह सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से आएंगे और सबसे पहले वाल्मिकी आश्रम जाएंगे। यहां करीब 15 मिनट रहेंगे और फिर वह सीधे जनसभा स्थल नानाराव पार्क में पहुंचेंगे। यहां वह 12 बजे रुकेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे। इसकी पुष्टि एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने की है।
उधर, इनके आगमन पर ट्रैफिक पुलिस ने आसपास के मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू कर दिया है। यह डायवर्जन रविवार रात 12 बजे से अगले दिन कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा।
डीसीपी यातायात अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि वाहनों के आवागमन में बदलाव पर राहगीरों को किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। इनमें 9305104340 और हेल्पलाइन नंबर 9305104387 पर लोग संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए वाहन पार्किंग भी बनाई गई है।
इन स्थलों पर रहेगा डायवर्जन
- बिठूर तिराहा कल्याणपुर, सिंहपुर चौराहा व गंगा बैराज की तरफ से आने वाले भारी वाहन यश कोठारी चौराहा से बिठूर कस्बा, चुंगी चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें यश कोठारी, ब्लू बर्ड तिराहा व मंधना होकर पास मिलेगा।
- मंधना की तरफ से आने वाले भारी वाहन चुंगी चौराहा, कस्बा बिठूर की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन ब्लू बर्ड तिराहा से यश कोठारी होकर गंगा बैराज/बिठूर तिराहा कल्यानपुर होकर निकलेंगे। कार्यक्रम में आने वाली बसें व अन्य छोटे वाहन अपने निर्धारित पार्किंग स्थल तक जा सकेंगे।
- कन्नौज, बिल्हौर व चौबेपुर कस्बा की तरफ से आने वाले भारी वाहन शनि चौराहा, कस्बा बिठूर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन चौबेपुर अंडरपास, मंधना होकर निकलेंगे। हालांकि, कार्यक्रम में आने वाली बसें व अन्य वाहन पार्किंग स्थल तक जाएंगे।
- उन्नाव परियर गंगापुल से बिठूर कस्बे की तरफ भारी वाहन नहीं आ सकेंगे, ऐसे भारी वाहनों को उन्नाव से डायवर्जन कराया जाएगा।
यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
वीआइपी/अधिकारियों के लिए पार्किंग महर्षि वाल्मीकि आश्रम के निकट, बनी सिंह हास्पिटल परिसर नानाराव पार्क के समीप, आरोहम वृद्धा आश्रम परिसर और बिठूर स्टेडियम के पीछे रहेगी। बस, कार और बाइकों की पार्किंग शताब्दी विहार चौबेपुर रोड, शताब्दी विहार परियर रोड, नगर पंचायत पार्किंग शनिदेव चौराहा, नगर पंचायत पार्किंग चुंगी चौराहा, चुंगी चौराहे से गुरुकुल आश्रम मंधना रोड पर रहेगी। कार एवं बाइकों की पार्किंग जयंती पैलेस रमेल नगर बिठूर रोड, जानकी चढ़ाइयां के पास खाली ग्राउंड पर रहेगी।
