Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्रपति शाहू जी महाराज के वंशज आएंगे विश्वविद्यालय, 149वें जन्मदिवस पर राज्यपाल आनलाइन रहेंगी मौजूद

    By Abhishek VermaEdited By:
    Updated: Fri, 24 Jun 2022 10:37 AM (IST)

    छत्रपति साहू जी के 149वें जन्मदिवस पर कानपुर यूनीवर्सिटी में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। 25 जून को पहली बार महाराष्ट्र से उनके वंशज विश्वविद्यालय आएंगे। पूर्व सांसद संभा जी राजे छत्रपति बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    Hero Image
    छत्रपति साहू जी के 149वें जन्मदिवस पर कानपुर यूनीवर्सिटी में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज के 149वें जन्मदिवस पर 25 जून को पहली बार महाराष्ट्र से उनके वंशज विश्वविद्यालय आएंगे। पूर्व सांसद संभा जी राजे छत्रपति बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राज्यपाल कार्यक्रम में आनलाइन माध्यम से मौजूद रहेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्कूल आफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस में 25 जून को छत्रपति शाहू जी महाराज के जन्मदिवस पर उनकी याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महाराष्ट्र के कोल्हापुर निवासी संभा जी राजे छत्रपति को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है, जो छत्रपति शाहू जी महाराज के वंशज हैं। मुख्य वक्ता के तौर पर शिवा जी विश्वविद्यालय कोल्हापुर के अविनाश भाले मौजूद रहेंगे। वह छत्रपति शाहू जी महाराज के जीवन संघर्षों व आदर्शों पर प्रकाश डालेंगे। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से विश्वविद्यालय में छत्रपति शाहू जी महाराद के व्यक्तित्व व कृतित्व को भी पढ़ाया जाएगा और विद्यार्थी शोधकार्य भी करेंगे।

    योग महोत्सव में आज आएंगे पद्मश्री भारत भूषण

    सीएसजेएमयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि मोक्षायतन योग संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष पद्मश्री स्वामी भारत भूषण होंगे। वह मानवता के लिए योग विषय पर व्याख्यान देंगे। समन्वयक डा. राम किशोर ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा और सभी विभागों के शिक्षक व छात्र मौजूद रहेंगे।