Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रीनपार्क स्टेडियम बनेगा शतरंज ओलिंपियाड मशाल रिले का गवाह, दो हजार से ज्यादा अधिकारी व खिलाड़ी रहेंगे मौजूद

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Fri, 24 Jun 2022 03:55 PM (IST)

    कानपुर में 26 जून को आगरा होते हुए मशाल रिले दोपहर तीन बजे शहर पहुंचेगी। यहां ग्रीनपार्क में उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं स्टेडियम में दो हजार से ...और पढ़ें

    Hero Image
    कानपुर में ओलिंपिक की तर्ज पर मशाल रिले का स्वागत ग्रीनपार्क स्टेडिम में होगा।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। भारत में पहली बार 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई में होने वाले शतरंज ओलिंपियाड की मशाल रिले का गवाह शहर भी बनेगा। ओलिंपिक की तर्ज पर शतरंज ओलिंपियाड में पहली बार निकाली जा रही मशाल रिले 26 जून को शहर पहुंचेगी। आगरा से होते हुए शहर पहुंचने वाली मशाल रिले का भव्य स्वागत ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया जाएगा। जहां दो हजार से ज्यादा खिलाड़ियों के बीच मशाल रिले लेकर खिलाड़ी व अधिकारी दौड़ेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को मंडलायुक्त डा. राजशेखर और डीएम विशाख जी के साथ भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष डा. संजय कपूर ने ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने न्यू प्लेयर पवेलियन के पास लगने वाले मंच की रूपरेखा और लोगों के बैठने को लेकर उपनिदेशक खेल मुद्रिका पाठक के साथ चर्चा की। निरीक्षण में तय किया गया कि मशाल रिले लेकर ग्रीनपार्क स्टेडियम का चक्कर लगाया जाएगा। शहरवासी और खिलाड़ी पुष्प वर्षा कर इस ऐतिहासिक पल का स्वागत करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मशाल रिले का स्वागत करेंगे। वहीं, पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद भी शामिल होंगे। मशाल रिले 26 जून को दोपहर तीन बजे आगरा से होते शहर में प्रवेश करेगी।

    जहां विजय नगर, मरियमपुर चौराहा, नरेन्द्र मोहन सेतु, स्वरूप नगर, वीआइपी रोड होते हुए ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचेगी। स्टेडियम में वीआइपी प्रवेश द्वार से रिले पीएसी बैड की धुन और पुष्प वर्षा के बीच प्रवेश करेगी। शहर में मशाल रिले का भव्य स्वागत होने के बाद रिले को शतरंज के ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी तेजस बाघरे और वंतिका अग्रवाल लेकर लखनऊ जाएंगे। ओलिंपियाड की मशाल रिले 40 दिनों में 75 शहरों का लक्ष्य लेकर शहर पहुंचेगी। डा. संजय कपूर ने बताया कि शतरंज ओलिंपियाड की मशाल रिले उप्र के सबसे ज्यादा नौ शहरों में जाएगी। इसके जरिये शतरंज को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।