Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फर्रुखाबाद: महिला को गोली मारने में जिला पंचायत सदस्य समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Thu, 18 Nov 2021 04:54 PM (IST)

    पुष्पा देवी 15 नवंबर की रात लगभग 11 बजे घर से शौच के लिए खेत को ओर जा रही थीं। गांव के ही राघवेंद्र सिंह व उसके साथियों ने गाली गलौज कर जायज व नाजायज असलहों से पुष्पा देवी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

    Hero Image
    गोली मारने में जिला पंचायत सदस्य समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज। प्रतीकात्मक फोटो।

    फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता। उधारी के रुपयों के तकादे की रंजिश में महिला को गोली मारकर घायल करने में पुलिस ने तीन दिन बाद जिला पंचायत सदस्य सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव कुतुबुद्दीनपुर निवासी प्रवेश कुमार की पत्नी पुष्पा देवी 15 नवंबर की रात लगभग 11 बजे घर से शौच के लिए खेत को ओर जा रही थीं। गांव के ही राघवेंद्र सिंह उर्फ रिंकू यादव व उसके साथियों ने गाली गलौज कर जायज व नाजायज असलहों से पुष्पा देवी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुष्पा देवी के सीने में गोली लग गई। स्वजन के आने पर आरोपितों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। घटना के दिन ही दोपहर जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह आर्य के घर षड्यंत्र बनाया गया था। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने घायल पुष्पा देवी के देवर अवधेश की तहरीर पर गांव कुतुबुद्दीनपुर निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ रिंकू यादव, मुनेश यादव, रमेश यादव, नेत्रपाल, बृजमोहन, सर्वेश यादव व थाना शमसाबाद के गांव उलियापुर निवासी (हाल निवासी नवाबगंज) जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह आर्य के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताते चलें कि रामवीर सिंह का गांव के ही प्रवेश कुमार से उधारी के रुपयों के तकादे को लेकर 12 नवंबर की शाम विवाद हो गया था। विवाद के दौरान गाली गलौज के साथ हुई फायरिंग में गोली लगने से रामवीर सिंह की पत्नी सरोजनी सिंह घायल हो गयी थी। रामवीर सिंह ने महेंद्र सिंह, उनके पुत्र प्रवेश कुमार, पूर्व प्रधान संजीव यादव, राजीव यादव, यतेंद्र, दुनिया सिंह, गिरीश चंद्र व 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया था।