Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Traffic News: वन-वे नियम तोड़ने पर यातायात सिपाही ने टोका तो भिड़ गए कार सवार भाजपाई

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Mon, 13 Sep 2021 10:59 AM (IST)

    कानपुर में दादानगर आरओबी के वनवे पर तीन कार में सवार लोग उल्टी दिशा में जा रहे थे। यातायात सिपाही ने टोकते हुए कार की फोटो खींचने का प्रयास किया तो खुद को भाजपा का नेता बताते हुए युवक उससे भिड़ गए।

    Hero Image
    कानपुर के दादानगर पुल पर कार से उल्टी दिशा जा रहे थे युवक।

    कानपुर, जेएनएन। भाजपा उत्तर जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारी दादा नगर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के वनवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने से रोकने पर ट्रैफिक सिपाही से भिड़ गए। झगड़ा कर रहे पदाधिकारियों को कुछ वरिष्ठों ने समझाया तो वे शांत हुए लेकिन इसके बाद भी वे नियमों का उल्लंघन कर उसी रास्ते से निकले। इस बीच वहां जाम लग गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार सुबह सवा 10 बजे करीब तीन कारों में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी दादानगर के नए रेल ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए चढ़ने लगे। पुल के ठीक पहले खड़े सिपाही ने कारों को रोका और उनकी फोटो खींचने लगा। इस पर कारों में बैठे पदाधिकारी उतर कर उससे उलझ गए। उससे फोटो डिलिट करने का दबाव डालने लगे। कुछ पदाधिकारियों ने उस पर कार्यवाही कराने की धमकी तक दे डाली। एक साथ तीन कारों के पुल के मुहाने पर रुकने और करीब 15 लोगों के नीचे उतर आने से वहां जाम लगने लगा।

    बर्रा की तरफ से आ रहे वाहन उसमें फंसने लगे। इस पर भाजपा पदाधिकारियों में से ही कुछ ने अपने साथियों को समझाया लेकिन भाजपा नेता उसी रूट से जाने पर अड़े रहे और इसके बाद कारों में बैठकर उसी रास्ते से पुल पार कर चले गए। उत्तर जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सुनील महिवाल ने बताया कि हम लोगों को पता नहीं था कि वह पुल वनवे हो गया है। ट्रैफिक सिपाही फोटो खींच रहा था। इस पर कार में बैठे लोग उलझ गए थे। उन्हें समझाया था कि कोई चालान नहीं होगा। दूसरे लोग उनके पीछे नहीं आएं, इसलिए फोटो खींची है। इसके बाद मामला शांत हो गया था।