Move to Jagran APP

Budh Purnima 2022: कानपुर में शोभायात्रा व पुष्पाजंलि अर्पित कर मनाया भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

Budh purnima 2022 भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव को कानपुर में धूमधाम से मनाया गया। शहर के कई स्थानों पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। जन्मोत्सव पर कई महोत्सव व शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 09:32 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 09:32 PM (IST)
Budh Purnima 2022: कानपुर में शोभायात्रा व पुष्पाजंलि अर्पित कर मनाया भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव
इंदिरा नगर गौतम बुद्धा पार्क में भारतीय बौद्ध महासभा व भेदभाव छोड़ो भारत जोड़ो अ​भियान समिति द्वारा जयंती मनाई गई।

कानपुर, जागरण संवाददाता। विश्व को करुणा, दया, बंधुत्व, शांति व समरसता का पाठ पढ़ाने वाले भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव पर महोत्सव व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भगवान बुद्ध जन्मोत्सव पर समाज को एक सूत्र में बने रहने का संदेश भी दिया गया। शहर में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं व राजनीतिक दलों द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर कई आयोजन किए गए।  

loksabha election banner

सोमवार को इंद्रानगर स्थित बुद्धा पार्क भगवान बुद्ध की प्रमिता पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित किए गए। अनुभव चक ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही भारत पुनः विश्व गुरु बन सकता है। महोत्सव में बुद्ध धम्म, बौद्धाचार्यों का प्रवचन व बच्चों की प्रश्नोत्तरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी की ओर से वाल्मीकि उपवन मोतीझील में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कमेटी के मुन्ना हजारिया ने लोगों को भगवान गौतम बुद्ध के करुणा भाव को अपनाने का संदेश दिया। वहीं, राजापुरा मलिन बस्ती में बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध-अम्बेडकर मानव सेवा समिति ने बोधिसत्व बाबासाहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। डा. महेश प्रसाद दोहरे ने समाज को भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। 

शोभायात्रा से दिया एकता का संदेश 

भारतीय दलित संघर्ष सेना उप्र की ओर से भगवान बुद्ध की जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। डीएवी कालेज से निकली शोभायात्रा सिविल लाइंस, वीआइपी रोड, ग्वालटोली, बेनाझाबर, मोतीझील, गोल चौराहा, रावतपुर होते हुए इंद्रानगर स्थित भगवान बुद्ध प्रतिमा पहुंची। यात्रा मार्ग में अनुयायियों ने समाज को एकता, करुणा, दया, बंधुत्व, शांति व समरसता का संदेश दिया। बुद्धम शरणम् गच्छामि का उद्घोष करते हुए अनुयायियों ने भगवान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर हनुमान पाल, संतोष धीवान, रवींद्र गौतम, अनुज गौतम, छेदीलाल, कमलवंशी धीवान आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.