विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2.40 लाख में बिका बीएसएनएल का वीआइपी मोबाइल नंबर, कोटा के आलू कारोबारी ने लगाई सबसे ज्यादा बोली

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 10:47 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 08:03 AM (IST)

बीएसएनएल के खराब दौर में भी उसके वीआइपी नंबर का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। कोटा राजस्थान के आलू व्यवसायी ...और पढ़ें

बीएसएनएल के आनलाइन पोर्टल पर नंबर बोली के लिए उपलब्ध था।
बीएसएनएल के आनलाइन पोर्टल पर नंबर बोली के लिए उपलब्ध था।

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता। भले ही भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपनी सेवाओं को सुधारने में नाकामयाब है, मगर वीआइपी मोबाइल नंबर की बोली लगवा लाखों रुपये बटोरने में आगे है। ऐसे ही एक नंबर की 2.40 लाख रुपये कीमत जा पहुंची। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले आलू व्यवसायी को यह नंबर आवंटित कर दिया गया।

बीएसएनएल के आनलाइन पोर्टल पर 8887000000 नंबर बोली के लिए उपलब्ध था। एक सप्ताह से इस नंबर के लिए बोली लगाई जा रही थी। 20 हजार रुपये से शुरू हुई बोली दो लाख के ऊपर जा पहुंची। राजस्थान के कोटा जिले के आलू व्यवसायी तनुज डुडेजा ने इस नंबर के लिए सबसे अधिक बोली 2.40 लाख रुपये लगाई।

शनिवार को वह फर्रुखाबाद के बीएसएनएल आफिस में मोबाइल नंबर लेने पहुंचे। बीएसएनएल आफिस में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक आलोक मिश्रा ने बताया कि तनुज डुडेजा को वीआइपी नंबर रखने का शौक है। इससे पहले भी वह एक नंबर ले जा चुके हैं, जिसको एक लाख रुपये से अधिक कीमत में खरीदा था।