Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कानपुर : गाेविंद नगर के एक मकान में देह व्यापार चलाने का आरोप, तीन युवकों की पिटाई कर पुलिस काे सौंपा

    By Abhishek VermaEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jun 2022 08:50 PM (IST)

    कानपुर के गोविंद नगर स्थित एक मकान में देह व्यापार चलाने का इलाके के लोगों ने आरोप लगाया। महिलाओं ने कार से आए जालौन के तीन लोगों को पकड़ लिया। और उनकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है।

    Hero Image
    गोविंद नगर थाना क्षेत्र में देह व्यापार चलाने का आरोप।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के एक इलाके में महिलाओं ने एक मकान में वर्षों से देह व्यापार चलने का आरोप लगाया। शुक्रवार रात कार सवार तीन युवकों के उस घर पर जाने पर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और हंगामा कर पुलिस को सौंपा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलाके में रहने वाले लोगों का आरोप है कि उनकी गली में करीब 40 वर्षों से एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। वो लोग लगातार विरोध कर रहे है। कुछ सालों से परिवार का एक युवक अपराधियों के साथ रहकर इलाके के लोगों को विरोध करने पर धमकाता और मारपीट करता है। आरोप है कि देह व्यापार के साथ उस घर में मादक पदार्थ की भी बिक्री होती है। बच्चों पर बुरा प्रभाव न पड़े और संदिग्धों पर नजर रखने के लोगों ने लोगों ने गली में छह से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं।

    बीते माह लोगों ने उसे घर के अंदर जाते दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। इसके बाद शुक्रवार रात फिर तीन युवकों को उस घर के अंदर घुसते पकड़ लिया। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें सौंपा। इस दौरान इलाके की महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगा हंगामा किया। चौकी प्रभारी सूर्यबली यादव ने बताया कि तीनों युवक जालौन के सलेमपुर के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।