विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Politics: चुनाव से पहले भाजपा ने सजाई संगठन की बिसात, कानपुर-बुंदेलखंड के 78 नेताओं को प्रदेश टीम में जगह

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:44 PM (IST)

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपनी प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया है, जिसमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 78 नेताओं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया

  2. कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 78 नेताओं को कार्यसमिति में स्थान मिला

  3. कानपुर से 25 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, संगठन मजबूत होगा

जागरण संवाददाता, कानपुर। विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से घोषित सूची में क्षेत्र के नेताओं को तीन श्रेणियों में प्रतिनिधित्व मिला है। इनमें स्थायी आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल हैं।

कानपुर से 25 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है। इनमें पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ जनप्रतिनिधियों और संगठन में लंबे समय से सक्रिय पदाधिकारियों के नाम भी हैं। बीते दिनों भाजपा के खिलाफ मुखर रहे महोबा से पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत को सूची में नाम होना और कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी का नाम नहीं होने की भी चर्चा आम रही।

घोषित सूची में कुल 712 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें 30 स्थायी आमंत्रित, 134 विशेष आमंत्रित और 548 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। क्षेत्रीय भाजपा नेतृत्व की ओर से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 78 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला है।

प्रदेश कार्यसमिति में कानपुर दक्षिण से पूर्व जिलाध्यक्ष बीना आर्या पटेल और उत्तर से पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बजाज को जगह मिली है। इनके अलावा पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेश अवस्थी, संजीव पाठक, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, मणिकांत जैन, मदन पांडेय, किशन लाल सुदर्शन, शिव बोधन मिश्रा, दिनेश कुशवाहा, दिनेश राय, भगवान दास कोरी, राकेश सोनकर, विधायक राहुल बच्चा सोनकर, राजेश सचान, राजेंद्र सिंह चौहान, कमलावती सिंह, पूनम कपूर, रीता शास्त्री, अनिता गुप्ता, सुनील तिवारी, सुनील साहू और रामेंद्र सिंह को भी प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

साध्वी निरंजन ज्योति फिर स्थायी आमंत्रित सदस्य

स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को फिर स्थान दिया गया है। वह फतेहपुर से सांसद रह चुकी हैं। वहीं, विशेष आमंत्रित सदस्यों में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, असीम अरुण, अजीत पाल और रामकेश निषाद के साथ कृष्णा पासवान, मनोहर लाल पंथ, प्रतिभा शुक्ला और कैलाश राजपूत शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त राज्यसभा सदस्य गोपी कृष्ण पांडेय और बाबूराम निषाद, सांसद मुकेश राजपूत, देवेंद्र सिंह भोले और अनुराग शर्मा, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई तथा विधायक मनीषा अनुरागी को भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश संगठन में मिली इन जिम्मेदारियों को पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति में शामिल नेताओं की भूमिका आगामी दिनों में संगठन की बैठकों, कार्यक्रमों और क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों के संचालन में अहम होगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर में ढाई साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, खिलौना लेकर निकला मासूम, बाइक सर्विस सेंटर के गड्ढे में डूबा

यह भी पढ़ें- 34 मुकदमे वाला कानपुर का गैंग्स्टर अजय ठाकुर चढ़ा भीड़ के हत्थे, जमकर हुई पिटाई, विधायक लिखी स्कॉर्पियों भी तोड़ी