विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में ढाई साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, खिलौना लेकर निकला मासूम, बाइक सर्विस सेंटर के गड्ढे में डूबा

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:13 PM (IST)

कानपुर के चकेरी में एक बाइक सर्विस सेंटर के खुले टैंक में गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत हो ...और पढ़ें

इस टैंक में गिरा निहाल। जागरण

इस टैंक में गिरा निहाल। जागरण

HighLights

  1. तलाशने के बाद दो घंटे बाद उतरता मिला शव

  2. मृतक के स्वजन ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, पुलिस को तहरीर का इंतजार

  3. चकेरी से सनिगवां गांव का मामला, पांच फीट गहरा है टैंक

जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी के सनिगवां गांव बंबा के पास सोमवार शाम को घर से खिलौना लेकर निकला करीब ढाई - तीन साल का मासूम खेलते हुए घर से करीब तीस मीटर दूर जा पहुंचा। जहां वह बाइक धुलाई सर्विस सेंटर के बाहर बने पांच फिट गड्ढे के टैंक के पानी मे डूब गया।

घटना के करीब डेढ़ - दो घंटे बाद शव के उतराने पर मौत का पता चला। मामले में पहुंची पुलिस ने पूछताछ और जांच पड़ताल की। वहीं मृतक से स्वजन ने पोस्टमार्टम से इनकार कर कानूनी करने से मना कर दिया। वहीं पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर रही ।

चकेरी सनिगवां के बंबा के पास निवासी मो रफीक मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी सहाना और तीन बेटे गुफरान, कुर्बान व करीब तीन साल का निहाल था। निहाल शाम को घर खिलौना लेकर निकला था। इसके बाद वह घर के पास कुछ बच्चों के खेलने लगा।

इस बीच वह घर से करीब तीस मीटर दूर स्थित जय किशन कुशवाहा के सर्विस सेंटर के टैंक के पास खेलते खेलते जा पहुंचा। जहां पर वह फिसल कर गिर गया। वहीं , साथ खेल रहे बच्चों ने भी किसी को नहीं बताया। जब काफी देर तक निहाल घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। पर निहाल का कुछ पता नहीं चल रहा था।

इसके करब डेढ़ - दो घंटे बाद खुले पड़े टैंक के पास निहाल का खिलौना मां सहाना को दिखा, जिसपर वह टैंक के पास पहुंची। जहां पर का निहाल का शव टैंक पर उतराता दिखा। जिसे देख वह चीख पड़ी। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। वहीं हादसे की जानकारी पर कोहराम मच गया।

सूचना पाकर मौके पर सनिगवां पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित परिवार और गांव के लोगों के बीच बातचीत के बाद स्वजन ने कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया।

मामले में एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि काफी कहने के बाद भी मृतक के स्वजन ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इनकार कर दिया है । वह पोस्टमार्टम भी नहीं करा रहे हैं। उंनसे बातचीत की जा रही है। आगे तहरीर और पोस्टमार्टम के लिए सहमति के आधार पर कार्रवाई होगी। कहा कि धुलाई सेंटर संचालक पर भी कार्रवाई होगी।

ढाई माह बाद निहाल को खींच लाई मौत

मोहल्ले के असलम ने बताया कि रफीक की पत्नी करीब ढाई माह से अपने उन्नाव स्थित मायके में थी जिन्हें लेने के लिए रफीक बीती 18 अक्टूबर को गया था । इस बीच रास्ते मे उसकी जेब कट गई थी। जिस पर वह बच्चों व पत्नी को वापस नहीं ला सका था । इसके बाद फिर वह 2 दिन पहले फिर ससुराल गया था । जहां से वह आज सोमवार को ही पत्नी , बच्चों समेत निहाल को भी साथ लाया था। पर, किसी को क्या पता था कि यह हादसा हो जायगा।

सोमवार को थी सर्विस सेंटर की बंदी साफ कराया था टैंक

स्थानीय लोगों के अनुसार जय किशन कुशवाहा का सर्विस सेंटर सोमवार को बंद रहता है । नहीं तो वहां पर भीड़ भाड़ रहती है। पर , बंदी के कारण वहां कोई नहीं था। जबकि जय किशन कुशवाहा किसी काम से बाजार गए थे। बताया गया कि उन्होंने धुलाई वाले पानी वाले टैंक की सफाई कराई थी। जिसके बाद वह खुला पड़ा था ,जो घटना की वजह बना।