Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर की धरती पर आज पहली बार पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे प्रदेश उपाध्यक्ष, ये बनी रणनीति

    By Akash DwivediEdited By:
    Updated: Tue, 10 Aug 2021 12:45 PM (IST)

    पिछले दिनों पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही विधान परिषद सदस्य बने अरविंद कुमार शर्मा दोपहर एक बजे पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। पार्टी में उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज व अन्य पदाधिकारियों ने उनके स्वागत के कार्यक्रम के साथ ही बैठक का भी आयोजन किया है।

    Hero Image
    प्रमुख कार्यक्रम मर्चेंट चेंबर में उद्यमियों से उनकी मुलाकात का भी है

    कानपुर, जेएनएन। पूर्व आइएएस, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा मंगलवार को पहली बार कानपुर की धरती पर पार्टी के पदाधिकारियों से मिलेंगे। हालांकि नवीन मार्केट स्थित उत्तर जिला कार्यालय में पदाधिकारियों से मिलने के अलावा उनके शहर में कई अन्य कार्यक्रम भी हैं। इसमें से प्रमुख कार्यक्रम मर्चेंट चेंबर में उद्यमियों से उनकी मुलाकात का भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले दिनों पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही विधान परिषद सदस्य बने अरविंद कुमार शर्मा दोपहर एक बजे पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। पार्टी में उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज व अन्य पदाधिकारियों ने उनके स्वागत के कार्यक्रम के साथ ही बैठक का भी आयोजन किया है। हालांकि माना जा रहा है कि यह किसी रणनीति की जगह परिचयात्मक बैठक ज्यादा होगी क्योंकि अभी तक पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों से अरविंद कुमार शर्मा की मुलाकात नहीं है। हालांकि पार्टी के दूसरे प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य के साथ ही कानपुर के प्रभारी विजय बहादुर पाठक का कानपुर लगभग हर माह कानपुर होता है और वह कई दिन रुकते भी हैं। इसे देखते हुए अरविंद कुमार शर्मा के स्वागत को लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता काफी उत्सुक हैं।

    इससे पहले वह दोपहर 12.15 बजे से पौने एक बजे के बीच मर्चेंट चेंबर में एमएसएमई के उद्यमियों से मिलेंगे। पूर्व ब्यूरोक्रेट होने के नाते उनकी उद्यमियों के साथ यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उद्यमियों का मानना है कि इसमें वे कानपुर में किसी बड़े प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए प्रोत्साहित भी कर सकते हैं। मर्चेंट चैंबर आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकुल टंडन के मुताबिक इसमें कानपुर के लिए कुछ अच्छा हो सकता है। इसके अलावा वह शाम को साकेत नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में भगवान परशुराम युवा महासभा द्वारा संत शिरोमणि व विप्र विभूति सम्मान वितरण के कार्यक्रम में शामिल होंगे।