विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी चुनाव: झांसी से बांदा तक 20 सीटों पर दो दिनों तक चलेगा भाजपा का मंथन, जुटेंगे कई दिग्गज नेता

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:35 PM (IST)

भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं, जिसके तहत प्रदेश सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल बुंदेलखंड का दौरा करेंगे।

झांसी से बांदा तक 20 विधानसभा सीटों पर दो दिनों तक चलेगा भाजपा का चुनावी चिंतन।

झांसी से बांदा तक 20 विधानसभा सीटों पर दो दिनों तक चलेगा भाजपा का चुनावी चिंतन।

HighLights

  1. भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियां तेज कर रही।

  2. जगदीश भाई पटेल बुंदेलखंड में दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

  3. झांसी-बांदा में बूथ प्रबंधन और संगठन मजबूती पर जोर रहेगा।

जागरण संवाददाता, कानपुर। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। गुजरात से विधायक और प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय बुंदेलखंड प्रवास पर रहेंगे।

इस दौरान वह झांसी और बांदा में संगठन की अलग-अलग श्रेणियों की बैठकें कर चुनावी रणनीति को धार देंगे। उनका फोकस बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की मजबूती पर रहेगा। इस दौरान वह कानपुर-बुंदेलखंड की 20 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

14 नवंबर की बैठक में शामिल होंगे पदाधिकारी 

क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने बताया कि 14 नवंबर को झांसी में होने वाली बैठक में झांसी महानगर, झांसी जिला, ललितपुर और जालौन के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्षों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ भी संवाद किया जाएगा।

इन बैठकों में संगठन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ चुनावी तैयारियों में कमजोर कड़ियों को चिह्नित किया जाएगा। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति भी तय होगी।

चुनावी चुनौतियों पर होगी चर्चा

वहीं, 15 नवंबर को बांदा में महोबा, चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर के पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व जिलाध्यक्षों और पूर्व विधायकों के साथ बैठकें होंगी। इसमें विधानसभा क्षेत्रवार संगठन की स्थिति और चुनावी चुनौतियों पर चर्चा होगी।

प्रदेश सह प्रभारी के इस दौरे को कानपुर-बुंदेलखंड की 20 विधानसभा सीटों पर संगठन की चुनावी तैयारी परखने और नेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: BJP के 68 प्रतिशत विधायकों का कट सकता है टिकट, संगठन के सर्वे से बढ़ी नेताओं की चिंता

यह भी पढ़ें- ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन का उत्तर प्रदेश की 40 सीटों पर होगा सीधा असर, बिगड़ सकता है सपा-बसपा का राजनीतिक समीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।