विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी चुनाव: BJP के 68 प्रतिशत विधायकों का कट सकता है टिकट, संगठन के सर्वे से बढ़ी नेताओं की चिंता

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:53 PM (IST)

भाजपा के आंतरिक सर्वे में उत्तर प्रदेश के 68% विधायकों की स्थिति जनता के बीच अच्छी नहीं पाई गई है। ...और पढ़ें

भाजपा के 68 प्रतिशत विधायकों के टिकट पर संकट।

भाजपा के 68 प्रतिशत विधायकों के टिकट पर संकट।

HighLights

  1. भाजपा के आंतरिक सर्वे में 23 विधायकों की रिपोर्ट खराब।

  2. गोरखपुर क्षेत्र में 68% विधायकों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं।

  3. 2027 विधानसभा चुनाव में कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटेंगे।

डॉ. राकेश राय, गोरखपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा के लिए गोरखपुर क्षेत्र के आंतरिक सर्वे में वर्तमान विधायकों की रिपोर्ट चिंता बढ़ाने वाली है। संगठन के तीन स्तरों पर कराए गए आंतरिक सर्वे में 34 में से 23 विधायकों की स्थिति जनता के बीच अच्छी नहीं पाई गई है।

यानी करीब 68 प्रतिशत विधायकों का प्रदर्शन पार्टी की कसौटी पर खरा नहीं उतरा है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए इन विधायकों के टिकट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

मौजूदा विधायकों के कट सकते हैं टिकट

इस आधार पर यह कहा जा सकता है आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं और नए चेहरों को मौका मिल सकता है। यह सर्वे भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश संगठन और प्रदेश नेतृत्व की ओर से अलग-अलग स्तरों पर कराया गया है।

इसमें विधायकों के कामकाज, क्षेत्र में सक्रियता, जनता के बीच उनकी पकड़, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन के भीतर उनकी स्वीकार्यता को प्रमुख आधार बनाया गया है। तीनों स्तरों से मिले अलग-अलग फीडबैक में कई विधायकों की स्थिति संतोषजनक नहीं बताई जा रही है।

खास बात यह है कि खराब रिपोर्ट केवल उन जिलों तक सीमित नहीं है, जहां भाजपा की विधानसभा चुनाव में कमजोर स्थिति रही है, बल्कि पार्टी के मजबूत गढ़ माने जाने वाले जिलों में भी विधायकों को लेकर नाराजगी सामने आई है।

कई विधायकों की रिपोर्ट ठीक नहीं

गोरखपुर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर 2022 में भाजपा के विधायक चुने गए थे, लेकिन सर्वे में इनमें छह की स्थिति अच्छी नहीं मिली है। इसी तरह देवरिया में सात में से पांच, कुशीनगर में छह में से चार और महराजगंज में पार्टी के तीनों विधायकों की रिपोर्ट ठीक नहीं बताई जा रही है। बस्ती जिले में भाजपा के एकमात्र विधायक की स्थिति भी अच्छी नहीं है।

सिद्धार्थनगर में सहयोगी दल सहित तीन विधायकों में एक की रिपोर्ट खराब मिली है। संतकबीर नगर में तीन में से एक विधायक की रिपोर्ट संतोषजनक नहीं है।

क्षेत्र के आजमगढ़ मंडल जिलों में भी कमोबेश यही स्थिति है। मऊ में भाजपा के एकमात्र विधायक की रिपोर्ट खराब है, जबकि बलिया में पार्टी के दो विधायकों में एक की स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन का उत्तर प्रदेश की 40 सीटों पर होगा सीधा असर, बिगड़ सकता है सपा-बसपा का राजनीतिक समीकरण

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: संतों के विरोध के बावजूद अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा को लेकर सपा का उत्साह बरकरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।