यूपी चुनाव: संतों के विरोध के बावजूद अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा को लेकर सपा का उत्साह बरकरार
अखिलेश यादव की अयोध्या में राम मंदिर दर्शन की घोषणा को लेकर संतों और महंतों का विरोध जारी है, लेकिन ...और पढ़ें
-1794488548539_m.webp)
HighLights
अखिलेश यादव की अयोध्या राम मंदिर यात्रा का संतों द्वारा विरोध।
समाजवादी पार्टी 12 दिसंबर के कार्यक्रम पर मजबूती से डटी है।
सपा इसे 2027 चुनाव के लिए 'सॉफ्ट हिंदुत्व' रणनीति मान रही।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन-पूजन कार्यक्रम को लेकर संत, महंतों के विरोध के चलते पार्टी नेताओं के कान जरूर खड़े हुए, लेकिन वे विचलित नहीं हैं। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर मजबूती से डटी है। विरोध को लेकर बैचेनी उसमें नहीं दिखती।
अखिलेश की अयोध्या यात्रा 12 दिसंबर को घोषित है। अखिलेश के अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन-पूजन कार्यक्रम के शिल्पकार पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन कहते हैं कि सत्ता संरक्षित कुछेक संत-महांत राष्ट्रीय अध्यक्ष की यात्रा का विरोध कर मुफ्त में उनका प्रचार कर रहे हैं। अखिलेश के अयोध्या कार्यक्रम की घोषणा के बाद बुधवार को हुई बैठक में संत, महंतोें ने राम मंदिर जाने से पहले कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए अखिलेश से माफी मांगने की मांग की।
कारसेवकों पर गोली चलवाने का आरोप तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर भाजपा लगाती आयी है। अखिलेश की अभी तक राम मंदिर से दूरी रही है। 2022 के चुनाव में वह अयोध्या आये हनुमानगढ़ी में दर्शन भी किये लेकिन राम मंदिर नहीं गये। अभी तक इसकी तैयारी बैठक न होने के सवाल पर पवन बोले, कार्यक्रम को अभी एक महीना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना है। पार्टी की तैयारी बैठक उसी के बाद होगी जिसमें राम मंदिर के दर्शन कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम से उत्साहित अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव में भी अयोध्या विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी की जीत चाहते हैं। जिससे उसके हिंदुत्व के कार्ड की चमक आमजन में फीकी पड़ने का संदेश दिया जा सके। 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या से पार्टी उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने लगातार दो बार के भाजपा सांसद लल्लू सिंह को पराजित कर भाजपा ही नहीं सभी को चौंका दिया था।
यह भी पढ़ें- ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, सपा में पूर्वांचल में बगावत का दावा
माना जा रहा है कि अखिलेश विधानसभा चुनाव में साफ्ट हिंदुत्व के सहारे उसे दोहराना चाहते हैं। अयोध्या में इसकी पहली झलक तब मिली जब वह एक माह पहले आठ अक्टूबर को पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आये। उसके ठीक एक माह बाद पवन ने अखिलेश के राम मंदिर सपरिवार आने की घोषणा कर भाजपा के राम मंदिर से अखिलेश की दूरी के मुद्दे को बैकफुट पर ढकेलने का प्रयास किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।