Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर की भावना और कृतिका दिखाएंगी योगासन में कौशल, आंध्र प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में हुआ चयन

    By Abhishek VermaEdited By:
    Updated: Wed, 23 Mar 2022 06:03 PM (IST)

    योगासन प्रतियोगिता के लिये कानपुर से भावना श्रीवास्तव और कृतिका शुक्ला का चयन किया गया है। दोनों खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयनित किया गय ...और पढ़ें

    Hero Image
    46 वीं योगा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिये भावना और कृतिका का हुआ चयन।

    कानपुर,जागरण संवाददाता। 46वीं सीनियर योगा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शहर की भावना श्रीवास्तव और कृतिका शुक्ला का चयन लगातार बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयनित दोनों खिलाड़ी 26 से 29 मार्च तक आंध्र प्रदेश में होने वाली योगासन प्रतियोगिता में देशभर की प्रतिभागियों के बीच दस-दस योगासन जरिए जीत-हार तय की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय योगासन में आवास विकास कल्याणपुर निवासी भावना श्रीवास्तव प्रतियोगिता में 45 से अधिक आयुवर्ग की स्पर्धा में देशभर की सीनियर खिलाड़ियों के बीच खेलेंगी। भावना इससे पहले कई प्रतियोगिताओं में योग कौशल का प्रदर्शन कर ख्याति हासिल कर चुकी हैं। भावना का योग स्टाइल शहर ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चा में रहता है। वे लंबे समय से शहर के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को योग का पाठ पढ़ा रहीं हैं।विश्व योग दिवस पर उनके योग की स्टाइल को देशभर में खूब सराहा गया था।

    वहीं, अनवरगंज निवासी अधिवक्ता गया प्रसाद शुक्ला की पुत्री कृतिका शुक्ला 30 से अधिक आयुवर्ग में खेलेंगी। कृतिका का चयन बहराइच में संपन्न हुई प्रदेश योग प्रतियोगिता के जरिए हुआ है । वे कई योग प्रतियोगिताओं में पदक झटक चुकी हैं। कृतिका के मुताबिक उन्होंने योग कोरोना काल में योग का महत्व जानकर आनलाइन सीखा। जो धीरे-धीरे उन्हें पहचान दिलाने लगा। अब योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय पदक हासिल करने के लिए उतरूंगी। ताकि पदक हासिल कर शहर का नाम रोशन कर सकूं।

    चयनित दोनों खिलाड़ी गुरुवार को आंध्र प्रदेश के लिये उप्र की टीम के साथ रवाना होंगी। शहर के खिलाड़ियों के चयन पर योगाचार्य वंदना शुक्ला और उनकी टीम ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों के बीच शहर के पदक जीतने की उम्मीद सर्वाधिक है। क्योंकि चयनित खिलाड़ी योग की कला में माहिर हैं। जो उनको इसमें सबसे प्रबल दावेदार बनाते हैं।