Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वंदेमातरम गान के साथ भारत माता की आरती

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 20 Nov 2021 01:52 AM (IST)

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की शुरुआत

    Hero Image
    वंदेमातरम गान के साथ भारत माता की आरती

    जागरण संवाददाता, कानपुर : आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा पर झिलमिलाते 75 दीयों के साथ भारत माता की आरती की गई। इस मौके पर वंदेमातरम का गान भी हुआ। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की शुरुआत कर दी। 13 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान राष्ट्रीयता से ओतप्रोत अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने भारत माता की आरती के साथ अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस मौके पर राष्ट्र गान एवं राष्ट्र गीत भी हुआ। प्रांत प्रचारक श्रीराम ने कहा कि संघ आयोजन समिति द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों का सहयोग करेगा। आज रानी लक्ष्मीबाई की जन्म तिथि भी है। आज से ही अमृत महोत्सव आयोजन के कार्यक्रम शुरू हुए हैं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कानपुर प्रांत में भारत माता की 110 झांकियां निकाली जाएंगी। संचालन प्रकाश शर्मा ने किया। आरती आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. उमेश पालीवाल, प्रांत प्रचार प्रमुख डा. अनुपम, सह प्रांत कार्यवाह भवानी भीख, गौरांग, मोहन अग्रवाल, शंभू, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मधुराम, आशीष गुप्ता, संतोष दीक्षित, संजय तिवारी, मानू अवस्थी, कृष्णा तिवारी, दीपक शर्मा, कालीचरण, विक्रांत, साजन, मोहित, सचिन, सुधीर रहे।

    चकेरी में निकाली गई अमृत महोत्सव यात्रा

    जागरण संवाददाता, कानपुर: देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। शुक्रवार शाम हरिजेन्दर नगर में भारत माता की आरती कर अमृत महोत्सव यात्रा निकाली गई, जिसका समापन ओमपुरवा में हुआ। यात्रा में मौजूद लोगों ने भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे लगाए। ओमपुरवा में भारत माता के चित्र की आरती कर लोगों से देश में एकता व अखंडता बनाए रखने की अपील की गई। इस मौके पर मनोज सेंगर, रवि शंकर शुक्ला, आदित्य, मोहन तिवारी, वीरेंद्र, विवेक समेत आदि मौजूद थे।