राम मंदिर को लेकर शिवपाल यादव ने कर दी ये बड़ी मांग, बोले- "विधानसभा अध्यक्ष सभी..."
Ram Mandir समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि जब पूरी दुनिया से लोग अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंच रहे हैं तो उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष को भी चाहिए कि वह अपने सभी विधायकों को लेकर अयोध्या चलें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भगवान राम की महिमा को सीमित करने में लगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि जब पूरी दुनिया से लोग अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंच रहे हैं तो उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष को भी चाहिए कि वह अपने सभी विधायकों को लेकर अयोध्या चलें।
शहर के काकादेव में रविवार को एक कार्यक्रम में आए शिवपाल सिंह ने कहा हम भगवान के सभी रूपों की पूजा करते हैं, वह चाहे भगवान विष्णु हों चाहे भगवान राम। हम लोग डा. राम मनोहर लोहिया के अनुयायी हैं और उन्हीं के भगवान राम की सांस्कृतिक चेतना और मान्यता को स्वीकार करते हैं।
शिवपाल ने भाजपा पर लगाया आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भगवान राम की महिमा को सीमित करने में लगी। उसके नेता इस तरह व्यवहार कर रहे हैं जैसे राम केवल उन्हीं के ही हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मौका मिलेगा तो अयोध्या में जाकर भगवान के दर्शन करूंगा।
उत्तर प्रदेश में आइएनडीआइए का नेतृत्व सपा के करने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा दल समाजवादी पार्टी है। गठबंधन के अन्य दलों को भी सीटों का बंटवारा कर चुनाव एक साथ लड़ेंगे।
इसे भी पढ़ें: IAS Promotion: यूपी में 94 आइएएस अधिकारियों का प्रमोशन, देर रात जारी किए गए आदेश; देखें लिस्ट

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।