अर्जुन अवार्डी यशपाल ने कहा, 2028 ओलंपिक में शीर्ष देशों में शुमार होगा भारत
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में अर्जुन अवार्डी यशपाल सोलंकी ने कहा खेलो इंडिया से तैयार हो रहे खिलाड़ी आने वाले वर्षों में इसका बेहतर परिणाम दिखाई देगा। अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढऩे में सहयोग करें।

कानपुर, [अंकुश शुक्ल]। अर्जुन अवार्डी यशपाल सोलंकी ने कहा है कि खेलो इंडिया की ओर से प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है। खासकर ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ी निखरकर राष्ट्रीय मंत्रों तक पहुंच रहे हैं। खेलो इंडिया की बदौलत ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानक की सुविधाएं आसानी से मिल रही हैं। इसका फल 2028 ओलंपिक में मिलेगा, तब पदकों के मामले भारत शीर्ष देशों में शुमार होगा। वे छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चल रहे ट्रायल में आए थे।
खास बातचीत में उन्होंने कहा कि देश बहुत ही जल्द स्पोर्टिंग नेशन के रूप में विकसित होकर दुनियाभर में पहचाना जाएगा। वर्ष 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक में खिलाड़ी पदक हासिल कर शीर्ष देशों की सूची में भारत का नाम शामिल कराएंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढऩे में सहयोग करें।
शहर की सारिका में जूडो का जुनून
शहर की जूडो खिलाड़ी सारिका मध्य प्रदेश स्थित खेलो इंडिया सेंटर में यशपाल सोलंकी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। बकौल यशपाल सोलंकी सारिका में सीखने की ललक है। वह खुद को एडवांस स्तर पर ले जाने की कोशिश कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।