Move to Jagran APP

BJP पर जमकर बरसे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कहा - ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही सरकार

Samajwadi Party Vijay Rath Yatra अपने दो दिवसीय विजय यात्रा को लेकर निकले अखिलेश का जालौन सीमा पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भीड़ देख गदगद अखिलेश ने कहा यह ऐतिहासिक भीड़ बता रही है कि आने वाला समय समाजवादियों का है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 06:03 PM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 06:03 PM (IST)
BJP पर जमकर बरसे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कहा - ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही सरकार
जालौन में बोलते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव।

उरई, जेएनएन। Samajwadi Party Vijay Rath Yatra  विजय रथयात्रा लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर खूब बरसे। महान दल के साथ कालपी के ठक्कर बापा इंटर कालेज मैदान में हुई सभा में उन्होंने कहा कि किसानों और युवाओं को सुनहरे सपने दिखाकर भाजपा ने केंद्र व उत्तर प्रदेश में सरकार बना ली लेकिन सत्ता में आने के बाद हर वर्ग के साथ धोखा किया है। केंद्र सरकार फेंकू तो थी ही अब बेचू सरकार भी हो गई है।  एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सब बेचे जा रहे हैं। सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है। वर्ष 2022 के चुनाव में जनता बुल व बुलडोजर की सरकार को वोट की ताकत से उखाड़ फेंकेगी।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने का किया वादा, बोले- बुंदेलखंड को मिला धोखा

उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान पर हैं। किसानों की आय दोगुना करने का लालच दिया गया था, लेकिन किसान विरोधी तीन कानून बनाकर उनकी की जमीन छीनने की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बुंदेलखंड में सपा सरकार में हुए उन बड़े काम याद दिलाकर कहा कि कालपी से कदौरा तक की फोरलेन सड़क का निर्माण सपा सरकार में हुआ था। जबकि इस सड़क की गिनती देश की सबसे खराब सड़कों में थी, सपा ने कभी भेदभाव नहीं किया। बुंदेलखंड के लोगों ने भाजपा के सभी विधायक जिता दिए, सभी सांसद जिता दिए लेकिन बताओ सरकार ने यहां के लोगों को क्या दिया है। पेट्रोल की कीमत सौ पार हो गई है। डीजल की भी यही स्थिति है। किसानों को खेती करना मुश्किल हो गया है। किसानों ने अत्याचार व तीन कानून के विरोध में आवाज बुलंद की तो लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने उनको गाड़ी से कुचल दिया।

यह भी पढ़ें : इटावा में बोले शिवपाल, BJP को हराने के लिए समान विचाराधारा वाले दल करें गठबंधन

उन्होंने सरकार को चिलमजीवी सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश में क्या हो रहा है मुख्यमंत्री को कुछ पता नहीं। अराजकता चरम पर है। जब देश में कोरोना फैला तो सपा सरकार द्वारा संचालित की गई 102 एंबुलेंस सेवा ही काम आईं। सुरक्षा में आज भी 100 डायल ही काम आ रही है। मुख्यमंत्री ने उसका नाम बदलकर 112 कर दिया। तब से उसकी हालत भी खराब है। हर मोर्चे पर भाजपा सरकार फेल है । लिहाजा 2022 में जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। मंच पर उनके साथ महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य भी मौजूद थे।

उल्लास बता रहा, आने वाला वक्त समाजवादियों का  : कदौरा में भीड़ देख गदगद अखिलेश ने कहा कि यह ऐतिहासिक भीड़ बता रही है कि आने वाला समय समाजवादियों का है। युवाओं को उत्साहित करते हुए कहा कि बताएं अब यह सरकार क्या रोजगार देने वाली है। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। 

हमीरपुर वालों लखनऊ मत जाना वरना सीएम नाम बदल देंगे : हमीरपुर मुख्यालय में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह विजय रथ निकलने से पहले मीडिया से मुखातिब हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि यूपी में प्रतिदिन तीन करोड़ अंडे खाए जा रहे हैं लेकिन बाबा को पता ही नहीं है। चुटकी लेते हुए बोले कि हमीरपुर वालों लखनऊ मत जाना वरना सीएम नाम बदल देंगे। कहा कि दूध गुजरात से आ रहा है और सपा ने प्रदेश में दो मिल्क प्लांट लगवाए थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को टेढ़ा कर दिया और छह लेन को टू लेन कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार आते ही पढ़े-लिखे बेरोजगारों को मुहैया कराया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.