अखिलेश यादव बोले- जिस सरकार को व्यापारियों की मदद करनी चाहिए, वही उनका उत्पीड़न कर रही है
व्यापारियों के यहां छापेमारी कर उनसे शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जाति जनगणना हो और जनगणना करके सभी को आबादी के हिसाब से उनको आरक्षण मिले। अखिलेश थोड़ी देर में बांसमंडी पहुंचने वाले हैं
कानपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को यहां बांसमंडी स्थित कपड़ा मार्केट का अग्निकांड पर दुःख जताते हुए कहा कि सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि जिन विभाग व सरकार को व्यापारियों की मदद करनी चाहिए। वही उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। पहले नोटबंदी से परेशान थे उसके बाद व्यापारी जीएसटी से परेशान हो रहे हैं।
अधिकारी जाति-धर्म के आधार पर चिह्नित कर उनके यहां छापेमारी कर रही है। उत्तर प्रदेश में रिकार्ड निकलवाएं जाएं तो देखेंगे कि सबसे ज्यादा जाति-धर्म को देखकर छापा मारा गया है। व्यापारियों के यहां छापेमारी कर उनसे शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जाति जनगणना हो और जनगणना करके सभी को आबादी के हिसाब से उनको आरक्षण मिले।