'सीएम योगी कराएं अपनी DNA जांच, हम भी कराएंगे', कानपुर पहुंच क्या बोले अखिलेश यादव?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डीएनए जांच की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर सीएम योगी डीएनए जांच कराते हैं तो वह भी कराने को तैयार हैं। अखिलेश यादव ने संभल और बहराइच की घटनाओं को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं जानबूझकर कराई गई हैं।

जागरण संवाददाता, कानपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव के आवास पर पत्रकारों से कहा कि चीन भारत की जमीन दबाए ले रहा है। भविष्य में मानसरोवर और कैलास पर्वत भी नहीं जाने देगा, लेकिन भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
उन्होंने कहा कि सीसामऊ नाले पर सेल्फी लेने वाले भूल गए। 2027 में सपा सरकार बनने पर हम गंगा मइया को साफ करेंगे। संभल घटना पर कहा कि कानपुर वाले सब जानते हैं कि गाड़ी कैसे पलटी थी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीएनए कराएं। हम भी कराने को तैयार हैं। इससे पहले वह पूर्व उन्होंने पूर्व सांसद राजाराम पाल के पुत्र की शादी समारोह में भी शिरकत की।
भाजपा ने कराई बहराइच-संभल की घटना
सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद। जोखिम उठाया व जिताया। लोकतंत्र की जीत है। सपा कार्यकर्ताओं की बहादुरी की वजह से जीते हैं। चुनाव में क्या क्या हुआ। भाजपाई खोखले हो गए हैं। पुलिस प्रशासन की ताकत से जीत सके। भाजपा हारी है। 2027 में जब चुनाव होंगे तो भाजपा की हार तय है और सपा जीतेगी। कहा कि संभल घटना जानबूझकर कर भाजपा ने कराई है, जिसमें पांच जाने गईं। बहराइच याद कीजिए, इसका कारण भी भाजपा सरकार थी। संभल भी उसकी देन है। दोबारा सर्वे में नारे लगाते लोग गए। इससे दिक्कत हुई।
ये भाजपा के लोग थे। महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा न हो ऐसा हर प्रयास कर रहे हैं। देश बर्बाद हो रहा है। संविधान के अधिकार छीने जा रहे। कानपुर में उद्योग, कारोबार चौपट है। पनकी पावर स्टेशन पास ही है, जल्दी बनता तो अच्छा होता। समाजवादियों ने मेट्रो दी। उसे भी समय से पूरा नहीं कर पाए। भाजपा वाले जो सेल्फी लेकर सीसामऊ नाला भूल गए।वह फिर से बह रहा। लखनऊ-कानपुर सड़क खराब है। उनके प्रिय जानवर घूम रहे।
सरकार नौकरी रोजगार की बात नहीं करना चाहती। चंदा वसूला, उससे महंगाई बढ़ रही। सरकार नाकाम है। गायों पर तेजाब फेंका जा रहा। उन्होंने संभल की घटना के बहाने बिकरू कांड भी याद किया। दक्षिण में तीन विधानसभा में भाजपा के विधायक होने पर बोले कि वर्ष 2027 में यहां के लोग बात समझ जाएंगे तो सपा ही होगी।
सीएम ढूंढ रहे दिल्ली का रास्ता
अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुखिया दिल्ली का रास्ता ढूंढ रहे, जो दिल्ली में हैं। वो भी ऐसे ही पहुंचे थे। हमारा भाईचारा, गंगा जमुनी तहजीब पिस रही। अन्याय की सीमा है। दुख दर्द में पहुंचने नहीं दे रहे हैं। सरकार डराना चाहती है। सीसामऊ उपचुनाव में बीएलओ से एसओ तक तय किए, लेकिन जनता ने मनसूबे फेल कर दिए। इरफान से मिले थे तो पता चला कि सरकार कितनी ताकतवर है। भाजपा फ्री कोचिंग दे रही है। संभल जाऊंगा। पीड़ितों की मदद करूगा। भाजपा को कैलास पर्वत, मानसरोवर नहीं दिख रहा, वहां चलें। बहादुर हों तो वहां चलें। पीछे-पीछे हम भी चलेंगे।
लोकसभा में विदेश मंत्री के बयान पर कहा, सरकार रिजांगला मेमोरियल बनवाने को लेकर कुछ नहीं कह रही। भाजपा वाले कमजोर पर अन्याय कर सकते हैं। 2027 के लिए पूरी तैयारी है। सपा की सरकार बनेगी। रोजगार मिलेगा। लखनऊ से सुंदर शहर कानपुर बनाएंगे। गंगा गोमती से बढ़िया होंगी।
पान मसाला वाले सोचें किसके साथ चलें
पान मसाला वालों के बगल में पुलिस व जीएसटी वाले खड़े हैं। कानपुर में 250 करोड़ दीवार से निकले थे, ये रुपये हमारे बताए गए थे तो हमें कब देंगे। भाजपा की मदद करने के कारण ही पान मसाला वालों के साथ ऐसा हुआ। अब इन्हें सोचना होगा कि किसके साथ खड़े हों। सपा के साथ आएं।
सीएम को ऐसी भाषा उचित नहीं
अखिलेश बोले, मुख्यमंत्री कितनी साइंस जानते हैं, कितनी बातें जानते हैं। मुख्यमंत्री डीएनए जांच की बात न करें। हम भी जांच कराएंगे। वह भी अपनी जांच कराएं। भगवा पहनने वाले मुख्यमंत्री योगी हैं, संत हैं। उन्हें ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।