Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश दुबे के बहाने भाजपा पर सपा प्रमुख ने साधा निशाना, बोले-भाजपा राज में पैदा हुआ माफिया

    By Jagran News Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Tue, 19 Aug 2025 06:42 PM (IST)

    कानपुर के वकील अखिलेश दुबे के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा आरोप लगाया कि सरकार में माफिया और ताकतवर हो गए हैं। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश दुबे को सपा शासनकाल में ही संरक्षण मिला। अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। भाजपा ने सपा पर माफियाओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

    Hero Image
    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। चर्चित वकील अखिलेश दुबे के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को सरकार पर निशाना साधा। हालांकि भाजपा ने पलटवार किया और कहा कि सपा के शासन में माफिया को ताकत मिली।

    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे से जुड़े मामले में एक्स पर अपना बयान साझ़ा किया। उन्होंने इसके साथ ही 1.01 मिनट का वीडियो भी डाला, जिसमें अखिलेश दुबे के साथ अवनीश दीक्षित और लवी मिश्रा भी दिखाई दे रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि हजारों करोड़ कमाने वाले भ्रष्टाचारी को न ड्रोन देख पाया, न दूरबीन में वो नजर आया। प्रदेश ‘माफिया मुक्त’ नहीं हुआ है, बल्कि उ.प्र का माफिया किसी एक में समाकर ‘महामाफिया’ बन गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी ओर इस मामले में भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश दुबे को सपा शासनकाल में पालपोश कर बड़ा किया गया। हमने तो ऐसे तत्वों को उखाड़ फेंकने का काम किया है। गौरतलब है कि आगमन गेस्ट हाउस एक मार्च 2016 को और किशोरी वाटिका 16 दिसंबर 2005 को बना। दोनों ही समय सपा की सरकार थी।