महोबा में अनाेखा मामला, बिच्छू को मार कर अस्पताल पहुंचा युवक... बोला- इसी ने मुझे डंक मारा है
महोबा में बिच्छू ने युवक को डंक मार दिया। तेज दर्द होने पर उसने यह बात स्वजन को बताई। और उसके बाद बिच्छू को डंडे से मार दिया। मरे हुए बिच्छू को लेकर युवक जिला अस्पताल पहुंचा। यह देख डाक्टर भी अचंभा हो गए।

महोबा, जागरण संवाददाता। महोबा में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां रात को सोते समय युवक को बिच्छू ने डंक मार दिया। युवक ने गांव के डाक्टर को दिखाया। आराम नहीं मिला तो जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डाक्टर के पास एक मरा बिच्छू लेकर आए युवक ने कहा कि डाक्टर साहब इसी बिच्छू ने हमें डंक मारा है। डाक्टर यह देख चौंक गए और तुरंत मरे बिच्छू को बाहर फेंकने को कहा।
जिले के सरकारी अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक युवक मरा बिच्छू लेकर अस्पताल पहुंचा। यह देख वहां मौजूद डाक्टर भी अचंभा हो गए। कुलपहाड़ कोतवाली के ग्राम मुढ़ारी गांव निवासी 21 वर्षीय गंगाराम ने बताया कि शुक्रवार की रात वह घर की छत पर सोया था, कि तभी आधी रात के समय उसे बिच्छू ने डंक मार दिया। उसकी नींद खुल गई। तेज पीड़ा होने पर स्वजन को जगाया। रोशनी जला कर देखा तो बिस्तर के पास एक बिच्छू था। उसने उसे मार दिया। इसके बाद रात को ही गांव के एक डाक्टर को दिखाया।
शनिवार को आराम न मिलने पर वह महोबा अस्पताल पहुंचा। डाक्टर गुलशेर के पास पहुंचे इस युवक ने उन्हें मरा बिच्छू दिखाते हुए कहा कि इसी ने उसे डंक मारा है। बताया कि उसे डंडा से मार दिया था। युवक की हालत में अब सुधार बताया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।