Kanpur Dehat: पुखरायां में अधिवक्ता ने वन विभाग की डेढ़ बिस्वा जमीन पर किया कब्जा, पहले से दर्ज है हत्या का मुकदमा
पुखरायां में वन विभाग की करीब डेढ़ बिस्वा जमीन पर अधिवक्ता पुष्कल पराग दुबे ने कब्जा किया हुआ है। मामला सिविल कोर्ट में चल रहा जिसमें बेदखली का वाद चल रहा। पुखरायां में भाजयुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश की हत्या में भी उसपर केस दर्ज है।

कानपुर देहात, जागरण संवाददाता। पुखरायां में वन विभाग की करीब डेढ़ बिस्वा जमीन पर अधिवक्ता पुष्कल पराग दुबे ने कब्जा किया हुआ है। मामला सिविल कोर्ट में चल रहा जिसमें बेदखली का वाद चल रहा। पुखरायां में भाजयुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश की हत्या हुई थी। मामले में भाई ने हत्या का षडयंत्र रचने का मुकदमा अधिवक्ता पुष्कल पराग दुबे व उसके बेटे पर दर्ज कराया था। दोनों फरार चल रहे। अधिवक्ता ने वन विभाग की करीब डेढ़ बिस्वा भूमि जिसकी कीमत करीब 60 लाख होगी को कब्जा किया है। वन विभाग की तरफ से मामले में सिविल कोर्ट में वाद दायर है। रेंजर छेदालाल ने बताया कि बेदखली की प्रक्रिया चल रही। मामला संज्ञान में आते ही अधिकारियों को संज्ञान में दिया गया था।
जमीन के विवाद में ही हुई थी हत्या
अमरेश की हत्या साधन सहकारी समिति की जमीन पर कब्जा हटाने के दौरान हुई थी। कब्जा किए परिवार ने ईंट से हमला कर दिया था। जहां साथ रहे अधिवक्ता व पुत्र भाग खड़े हुए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।