Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics : 'पुलिस केवल भाजपा का काम कर रही है', यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा

    सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी व सदस्य सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को संसद में जोरदार तरीके से उठाया। वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई यूपीएस एकीकृत पेंशन स्कीम से वह लोग असहमत हैं। पेंशन व्यवस्था में अनिवार्य रूप से काटे गए अंशदान की ब्याज सहित वापसी करने की मांग कर रहे हैं।

    By amit kuswaha Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 30 Aug 2024 09:56 PM (IST)
    Hero Image
    पीडीए की रणनीति से उपचुनाव में सपा जीतेगी सभी 10 सीट : अखिलेश

    संवाद सहयोगी, छिबरामऊ। मुहल्ला बिरतिया में सपा नेता उमर फारूख बंटी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग जीरो टालरेंस की बात करते थे, उनके राज में कानून व्यवस्था जीरो हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। बेटी और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा घटनाएं यूपी में ही हो रही हैं। फर्रूखाबाद में बेटियों के जैसी ही घटना कन्नौज में भी दलित बेटी के साथ हुई है। पुलिस की कहानी से पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं है।

    पीडीए की रणनीति से भाजपा छूटी पीछे- अखिलेश

    शुक्रवार को नगर में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पीडीए की रणनीति के चलते बीजेपी काफी पीछे छूट गई है। हार का सदमा भाजपा सहन नहीं कर पा रही है। हार के चलते विचार बदल गए हैं। विदेश नीति पर जिम्मेदार बोल नहीं रहे हैं। भाजपा सरकार में कन्नौज का विकास ठप हो गया है। मेडिकल कालेज में दवा के इंतजाम नहीं हैं। छिबरामऊ का 100 बेड अस्पताल, एंबुलेंस, पुलिस सब बर्बाद हो गया है।

    पुलिस केवल भाजपा का काम कर रही है। कन्नौज में भ्रष्टाचार चरम पर है। समाजवादी विचारधारा से जुड़े प्रधानों को बजट, इंटरनेट नहीं दिया जा रहा है। लखनऊ में बैठे लोगों को लाल रंग से नफरत है। यह रंग मेल–मिलाप, प्यार, दुर्गा मां व धार्मिक आयोजनों का रंग है। यह भावना से जुड़ा रंग है, इसको मुख्यमंत्री नहीं समझ सकते। यह क्रांति का रंग है, जो दूर से दिख सकता है। सरकार जाने वाली है, इसलिए लाल रंग से घबरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में पीडीए की रणनीति से सभी 10 सीटें जीतेंगे।

    वर्षा भी कम न कर सकी समाजवादियों का उत्साह

    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला ताजपुर रोड चौराहा पर गेस्ट हाउस के सामने रुका। वहां फूल माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह दिए गए। इसके बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहल्ला गनेश चौधरी में डा. मतीन हुसैन के घर पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले वर्षा होने लगी, लेकिन सपाई जमे रहे। यहां से वह सपा नेता संतोष गुप्ता के घर गए। मुख्य मार्ग पर कई जगह कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर नेता का स्वागत किया।

    भूमि सुरक्षित करने की लगाई गुहार

    शुक्रवार को गांव ररुआ विशनगढ़ निवासी संजीव, राजपाल, विवेकानंद्र व राजेश कुमार सहित कई लोग सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले। उन्होंने बताया कि मौज विशनगढ़ में श्मशान की आराजी है। कई सदियों से इसका श्मशान के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। इस पर विशुनगढ़ के दो लोग कब्जा कर रहे हैं। शासन प्रशासन को जानकारी दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे वह सभी परेशान है।

    पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने सौंपे ज्ञापन

    अटेवा के जिला महामंत्री सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी व सदस्य सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को संसद में जोरदार तरीके से उठाया। वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई यूपीएस एकीकृत पेंशन स्कीम से वह लोग असहमत हैं। पेंशन व्यवस्था में अनिवार्य रूप से काटे गए अंशदान की ब्याज सहित वापसी करने की मांग कर रहे हैं।

    अंतिम वेतन की 50 प्रतिशत गारंटी के लिए न्यूनतम सेवा अवधि 25 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष किए जाने की मांग करते हैं। इसके सहित अन्य बिंदुओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राहुल प्रजापति, विजय कुमार, प्रशांत कुमार, शैलेंद्र दुबे, पुष्पेंद्र सिंह पाल, सुजीत कुमार, हेम सिंह व बृजेश कुमार मौजूद रहे।