विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज में पक्षी प्रेम की अनोखी मिसाल: लापता तोते के लिए मालिक ने लगाए होर्डिंग, खोजने पर 50 हजार और खबर देने पर 10 हजार इनाम

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:15 PM (IST)

कन्नौज में एक युवक ने अपने लापता पालतू तोते को ढूंढने के लिए अनोखी मिसाल पेश की है। उसने तोते ...और पढ़ें

अर्जुन जोशी ने लगाए होर्डिंग। स्रोत इंटरनेट मीडिया

अर्जुन जोशी ने लगाए होर्डिंग। स्रोत इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. कन्नौज के अर्जुन जोशी ने लापता तोते के लिए इनाम घोषित किया

  2. तोते को खोजने पर 50 हजार, जानकारी पर 10 हजार इनाम

  3. 2012 में घायल मिले तोते को युवक ने पाला था

जागरण संवाददाता, कन्नौज। पक्षी प्रेम की युवक ने अनोखी मिसाल पेश की। घर से पालतू तोता उड़ने के बाद से आहत युवक ने कस्बा में गुमशुदा तोता के होर्डिंग लगा दिए। होर्डिंग में तोता खोजकर लाने वाले को 50 हजार और तोता की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इंटरनेट मीडिया पर भी लगे होर्डिंग और तोता के वीडियो युवक ने प्रचलित किए हैं।

छिबरामऊ कांशीराम कालोनी निवासी 24 वर्षीय अर्जुन जोशी ने कस्बा में जगह-जगह रविवार को होर्डिंग लगाए। इन होर्डिंग में लिखा है कि 14 सितंबर को उनका पालतू तोता बिल्ली देखकर उड़ गए। इसके बाद से वह घर नहीं आया है। तोता खोजने वाले व्यक्ति को इनाम दिया जाएगा।

अर्जुन जोशी बताते हैं कि वर्ष 2012 में खल्ला गांव की सड़क पर उन्हें घायल हालत में तोता मिला था। पशु चिकित्सक से उपचार करने पर वह ठीक हो गया था। इसके बाद उन्होंने उसे पाल लिया था। तोता पिजड़े में खुले में अधिक रहता था। तोता अपनी आवाज से खाना मंगाने के साथ उसका नाम भी लेता था। इससे तोता बगैर अब उसे कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है।पक्षी के प्रति गहरा लगाव देखकर लोगों के भी खूब चर्चा भी रही है।

मिट्ठू भूखे हैं कि लगाता रट...

इंटरनेट मीडिया पर अर्जुन जोशी ने तोता के बोलते हुए कई वीडियो प्रचलित किए हैं। एक वीडियो में तोता मिट्ठू भूखे हैं कि रट लगा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- UP Police को सैल्यूट....आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी थीं 5 जिंदगियां, सिपाही दंपती ने राइफल से शीशा तोड़ बचाया