kannauj News: अगरबत्ती कारखाने में जहरीले केमिकल से दो महिला श्रमिकों की मौत, तीन की हालत बिगड़ी
यूपी के कन्नौज में शुक्रवार को अगरबत्ती कारखाने में जहरीली गैस रिसाव से पांच महिला श्रमिकों की हालत बिगड़ी गई। उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कन्नौज। अगरबत्ती कारखाने में जहरीली गैस रिसाव से पांच महिला श्रमिकों की हालत बिगड़ी गई। उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
शहर के नसरापुर में एक अगरबत्ती कारखाना संचालित है। इसमें महिलाएं और बच्चे पैकेजिंग का काम करते हैं। बुधवार की रात करीब 11 बजे कारखाने में जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। इससे गदनपुर वड्डू निवासी बिरजू की 21 वर्षीय पत्नी प्रिया और पड़ोसी रामरतन की 18 वर्षीय बेटी गौरी समेत पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी आने लगी। इससे संचालक ने सभी को घर भेज दिया।

तीन श्रमिकों को कानपुर किया गया रेफर
घर में हालत बिगड़ने पर प्रिया और गौरी ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य तीन लोगों को कानपुर रेफर किया गया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अभी जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।