Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रिया के सिर सजा ब्यूटी क्वीन का खिताब

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 01 Aug 2022 05:47 PM (IST)

    रिषद के चेयरमैन राजीव दुबे ने सम्मानित ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रिया के सिर सजा ब्यूटी क्वीन का खिताब

    प्रिया के सिर सजा ब्यूटी क्वीन का खिताब

    संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : हरियाली तीज पर आयोजित ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में प्रिया दुबे ने पहला स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल ने उनको ब्यूटी क्वीन का ताज पहनाया।

    मोहल्ला बजरिया स्थित चंद्रकांता पैलेस में हरियाली तीज पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोभा दुबे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हरे परिधानों में महिलाएं व युवतियां पहुंची। मेहंदी, नृत्य व ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में शामिल मीरा वर्मा, कविता सक्सेना व आरती यादव को प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया दुबे ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर मांडवी अग्निहोत्री एवं तीसरे स्थान पर डा. प्रिया दुबे रही। इसके अलावा मेहंदी प्रतियोगिता में कोमल सविता प्रथम, दीक्षा सविता द्वितीय व कनिष्का गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। नृत्य प्रतियोगिता में रिया तिवारी ने पहला स्थान पाया। सानिया गुप्ता व दिव्यांशी बाजपेयी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही। श्वेता गुप्ता ने तृतीय स्थान पाया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजीव दुबे ने सम्मानित किया। चेयरमैन राजीव दुबे ने बताया कि हरियाली तीज प्रकृति की संपन्नता का प्रतीक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें