Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी व मोबाइल फोन पर नजरें लगाए रहे लोग

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 25 Mar 2022 11:31 PM (IST)

    संवाद सहयोगी छिबरामऊ भाजपा सरकार के लगातार दूसरी बार होने वाले शपथ ग्रहण को लेकर

    Hero Image
    टीवी व मोबाइल फोन पर नजरें लगाए रहे लोग

    संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : भाजपा सरकार के लगातार दूसरी बार होने वाले शपथ ग्रहण को लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहा। सुबह मंदिरों में पूजा की गई। शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण देखने के लिए घरों में जल्दी काम निपटाए गए। प्रतिष्ठानों पर भी लोग टीवी स्क्रीन पर नजरें लगाए रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार सुबह से ही लोगों में टीवी स्क्रीन पर शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखने के लिए उत्सुकता थी। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कालिका देवी मंदिर, गंगेश्वर नाथ मंदिर, मनसेश्वर नाथ मंदिर व बगिया वाले बाबा हनुमान मंदिर सहित प्रमुख देवस्थालय पर पहुंचकर पूजा की। इसके बाद पास मिलने वाले कार्यकर्ता लखनऊ रवाना हुए। लोग दो बजे से ही टीवी के सामने बैठ गए। वही मोबाइल स्क्रीन पर भी लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह देखा। जिले से मंत्री बनाए जाने को लेकर विशेष दिखी। इस बार कन्नौज जिले की तीनों विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। छिबरामऊ विधानसभा से अर्चना पांडेय पिछली बार राज्यमंत्री बनाई गई थी। सदर विधायक असीम अरुण ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में शपथ ली। लोगों को उनके मंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता भी हुई। विधायक असीम अरुण के मंत्री बनाए जाने को लेकर भी लोग संतोष जाहिर कर रहे हैं। अधिकारी पद पर रहने के बाद राजनीति में आने पर लोगों को उनकी ओर से पूरे जिले में विकास कार्य कराए जाने की उम्मीद है। मंदिर मे पूजा कर लोगो ने योगी के शपथ से पहले की प्रार्थना

    संवाद सूत्र, चपुन्ना : योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ली। इससे पहले लोगों ने मंदिरों में पूजा कर प्रार्थना की। क्षत्रिय मोर्चा के प्रवक्ता गोपाल सिंह बैस ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में खंडेश्वरनाथ मंदिर खडिनी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि योगी आदित्यनाथ ने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली है। वह केवल मुख्यमंत्री पद की शपथ नही है। 25 करोड़ लोगों की राष्ट्रवाद, सुरक्षा व विकास की शपथ है। इससे पहले खण्डेश्वर मंदिर परिसर में भगवान शिव का पूजन किया गया। इस दौरान सौरिख प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष संजय सिंह बैस, अवनीश सिंह बैस, विशेश्वर सिंह बैस, गुड्डू पालीवाल, राकेश सिंह, रावेन्द्र सिंह, गिरजेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, गुड्डन ठाकुर, लल्लू सिंह, अन्नू सिंह, आलोक भादौरिया, छोटे भादौरिया, परवीन चतुर्वेदी, बंटू शाक्य, सुरेन्द्र सिंह, कृष्ण पाल सिह व महेश गुता मौजूद रहे।