नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
- हर्षोल्लास से मनाई गई घर व मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - युवाओं ने केक काटकर मनाया
- हर्षोल्लास से मनाई गई घर व मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
- युवाओं ने केक काटकर मनाया कान्हा का जन्मदिन
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी घर व मंदिरों में मनाई गई। भजन कीर्तन किए गए। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। हर ओर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गूंज रही।
सोमवार को लोगों ने घरों पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई। मंदिरों में साधु-संन्यासियों ने झांकियों को जीवंत स्वरूप दिया। वहीं थाना व कोतवाली परिसरों में भी झांकी सजाई गई। बारिश होने की वजह से करीब दो घंटे तक आयोजन प्रभावित रहे। रात में बारिश बंद होने के बाद लोगों ने मंदिरों में भजन कीर्तन किए। घरों पर ढोलक व मजीरा के साथ भजन गाए गए। रात 12 बजते ही हर ओर शंख, घड़ियाल व घंटे गूंजने लगे। भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप को पालने में झुलाया गया। आरती उतारी गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। मोहल्ला दीक्षितान स्थित बांके बिहारी मंदिर परिसर में उप जिलाधिकारी छिबरामऊ देवेश कुमार गुप्त ने आरती की। इस दौरान सर्वेश कुमार दुबे, रूपेश दुबे, अशोक दुबे, अशोक दीक्षित, गोपाल दीक्षित, सुशील पांडेय व बाबू दीक्षित मौजूद रहे। वहीं, पीपल चौराहा स्थित बाबा विजय नाथ मंदिर, मंगेश्वर नाथ मंदिर, गंगेश्वर नाथ मंदिर, कालिका देवी मंदिर, दुग्धेश्वर नाथ मंदिर व काशी विश्वनाथ मंदिर सहित सभी मंदिरों में पुजारियों व साधु-संन्यासियों ने आरती की। वहीं युवाओं ने हर्षोल्लास से केक काटकर कान्हा का जन्मदिन मनाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।