कन्नौज में पति ने पेट्रोल छिड़ककर पत्नी को जिंदा जलाया, घर का सामान भी खाक
कन्नौज के जगतपुर गांव में सुखवीर सिंह राठौर ने अपनी पत्नी सोनम सिंह को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। आरोपी ...और पढ़ें

HighLights
कन्नौज में पति ने पत्नी सोनम सिंह को पेट्रोल से जलाया।
आरोपी सुखवीर सिंह राठौर ने खुद पुलिस को दी सूचना।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में गुरुवार की सुबह सुखवीर सिंह राठौर की 30 वर्षीय पत्नी सोनम सिंह से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर घर में ही एक कमरे में पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाहर से कमरा बंद कर सुखवीर सिंह अपने बेटा व बेटी को लेकर सिकंदरपुर चौकी पहुंचा और पुलिस को पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की सूचना दी।
इसपर सीओ मयंक मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे, सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। जब घर के कमरे को खोला गया तो सुमन पूरी तरह से जल चुकी थी।
उसके शव के अवशेष बचे हुए थे और कमरे में भी रखा सामान जल चुका था। पुलिस ने आरोपित हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। मौके पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
यह भी पढ़ें- कन्नौज में पेयजल परियोजना में देरी, टंकी का निर्माण पूरा न करने पर वीएसए कंपनी पर 4.25 करोड़ का जुर्माना