Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज में धूप और छांव के बीच दिन में रही तेज गर्मी

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 16 Apr 2021 11:02 PM (IST)

    जागरण संवाददाता बांदा दिन में धूप और छांव का दौर जारी रहा जिससे दोपहर में तेज गर्मी क ...और पढ़ें

    Hero Image
    कन्नौज में धूप और छांव के बीच दिन में रही तेज गर्मी

    जागरण संवाददाता, बांदा : दिन में धूप और छांव का दौर जारी रहा जिससे दोपहर में तेज गर्मी का सामना करना पड़ा वहीं बादलों के चलते उमस भी रही। अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेज धूप से जहां हवा की तासीर गर्म है वहीं तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। सुबह से तेज धूप निकली। इससे उमस जैसी गर्मी बनी रही। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि मौसम विभाग का जो पूर्वानुमान है उसके अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि वर्षा की उम्मीद नहीं है। लेकिन तापमान की अधिकतम व न्यूनतम सीमा क्रमश: 42-43 डिग्री व 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि वातावरण में कम नमी के कारण हवा गर्म होगी। लिहाजा किसान भाई गर्मी की फसल में एक निश्चित अंतराल पर आवश्यकतानुसार सिचाई करते रहें। खरपतवार को निराई-व गुड़ाई से नियंत्रित करें। वहीं कटी हुई फसल की मड़ाई शीघ्र कर लें। अनाज का भंडारण उचित नमी में करें। पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए उन्हें पानी पिलाते रहें। छायादार स्थान पर ही बांधे। डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की

    संवाद सूत्र, तालग्राम (कन्नौज): तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

    बिहार जिला नवादा थाना बासली के गांव माया मजोर निवासी 19 वर्षीय सत्यम बाइक से दिल्ली से बिहार जा रहे थे। उनके साथ 25 वर्षीय गोरेलाल भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बाइक चला रहे सत्यम को झपकी आ गई। ऐसे में तेज रफ्तार बाइक गांव मछैया के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए और काफी देर तक तड़पते रहे। इस बीच यूपीडा के कर्मचारी व यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची। दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। वहां सत्यम को मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना थाना तालग्राम को दी गई। अमोलर चौकी इंचार्ज आनंद कुमार पांडेय मेडिकल कालेज तिर्वा पहुंचे। मृतक के स्वजन को मामले की जानकारी दी। देर रात तक उनके पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।