यूपी के इस शहर में बन रहा Four lane Highway, लागत- 400 करोड़; यात्रा होगी अब और सुगम
गुरसहायगंज से फतेहगढ़ कन्नौज से फर्रुखाबाद तक का सफर अब आसान होगा। गुरसहायगंज से फतेहगढ़ तक सड़क को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। इस परि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कन्नौज। जल्द पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद तक सफर सुहाना होगा। गुरसहायगंज से फतेहगढ़ तक पुराने टूलेेन मार्ग को चौड़ा कर फोरलेन बनाया जाएगा। लोक निर्माण खंड विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। बजट जारी होते ही जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने गुरुसहायगंज कस्बा से फतेहगढ़ फर्रुखाबाद तक करीब 400 करोड़ की लागत से फोरलेन निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसे स्वीकृत कर दिया है। मार्ग के दोनों ओर से 30 मीटर भूमि अधिग्रहीत कर 22 मीटर मार्ग चौड़ा किया जाएगा। जिले की सीमा में गुरुसहायगंज से काली नदी तक करीब सात किलोमीटर के दायरे से मार्ग गुजरेगा। गुरसहायगंज में इस मार्ग को गाजियाबाद-ग्रीनफील्ड हाईवे से जोड़ा जाएगा।
मार्ग पर मलिकपुर कस्बा में करीब 110 करोड़ की लागत से रेलवे ट्रैक पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। वहीं 15 करोड़ की लागत से काली नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। मौजूदा समय मार्ग से रोजाना करीब 20 हजार वाहनों का आवागमन होता है। मार्ग बन जाने से दोनों जनपदों के लोगों को सुहाने सफर का मौका मिलेगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र का भी विस्तार होगा।
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि मार्ग का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। बजट जारी होते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। लोक निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि जिले में सिर्फ सात किलोमीटर मार्ग चौड़ीकरण होगा। अधिक काम फर्रुखाबाद जनपद में होगा। दोनों जनपदों के लोक निर्माण विभाग की निगरानी में निर्माण कार्य चलेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।