विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज में छिबरामऊ कोतवाली के पास वकील की हत्या, कांग्रेस नेता पर गोली चलाने का आरोप

Published: Mon, 09 Nov 2026 12:17 AM (IST)

कन्नौज के छिबरामऊ में कोतवाली से महज 150 मीटर दूर एक सेवानिवृत्त दारोगा के अधिवक्ता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या छिबरामऊ कोतवाली के पास हुई।

  2. कांग्रेस नेता ने मामूली कहासुनी के बाद गोली मारी, आरोप।

  3. राजनीतिक वर्चस्व और 2022 चुनाव की रंजिश मुख्य कारण।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। छिबरामऊ कोतवाली से महज 150 मीटर दूरी पर रविवार शाम करीब सात बजे सेवानिवृत्त दारोगा के अधिवक्ता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांग्रेस नेता ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। घटना के पीछे राजनीतिक वर्चस्व की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में आरोपित छिबरामऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। मतदान के दिन कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी।

आरोपित को संदेह था कि अधिवक्ता के इशारे पर उसके साथ मारपीट की गई थी। तभी से वह अधिवक्ता से खुन्नस रखे था। आरोपित को कांग्रेस का जिला महासचिव बताया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि आपसी कहासुनी में पिस्टल से गोली मारी गई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर में बोरी से धुआं और अजीब गंध, चावल साफ करने वाले केमिकल से फैली दहशत

यह भी पढ़ें- कानपुर में दीपावली पर प्रेम विवाह का खूनी अंत: पानी न देने पर पति ने पत्नी को मार डाला, खुशियां मातम में बदली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।