विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में बोरी से धुआं और अजीब गंध, चावल साफ करने वाले केमिकल से फैली दहशत

Published: Sun, 08 Nov 2026 11:46 PM (IST)

कानपुर के चमनगंज में एक बोरी से धुआं और अजीब गंध निकलने से अफरातफरी मच गई। जांच में पता चला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. चमनगंज में बोरी से धुआं और अजीब गंध फैली।

  2. चावल साफ करने वाले केमिकल से धुआं निकल रहा था।

  3. दमकलकर्मियों ने पानी डालकर केमिकल को निष्क्रिय किया।

जागरण संवाददाता, कानपुर। चमनगंज स्थित कोकलेस मिल कंपाउंड में बोरी से धुआं निकलने और अजीब गंध फैलने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पहले खुद पानी डालकर धुआं बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इससे धुआं और तेज हो गया।

पुलिस और दमकल की टीम ने मोर्चा संभाला। एहतियातन फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। बाद में दमकलकर्मियों ने केमिकल पर पानी डालकर उसे बहाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

इलाकाई लोगों के मुताबिक, कंपाउंड में गौरव शुक्ला का कपड़ों की कतरन से रूई बनाने का कारखाना है। कारखाने के बाहर रखी एक बोरी से धुआं उठने लगा। तेज और अजीब गंध आने पर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

दमकलकर्मियों के पानी डालने पर भी धुआं बढ़ने लगा। इस पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने बोरी की जांच की, लेकिन उसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। टीम नमूने लेकर जांच के लिए गई है।

चमनगंज थाना प्रभारी रिकेश कुमार ने बताया कि कंपाउंड के पास रहने वाला एक कबाड़ दुकानदार चावल की फैक्ट्री से कबाड़ लाया था। बोरी में बुरादे जैसा केमिकल था, जिसे उसने बेकार समझकर रख दिया था। इस केमिकल का इस्तेमाल चावल की सफाई में किया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।