विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में दीपावली पर प्रेम विवाह का खूनी अंत: पानी न देने पर पति ने पत्नी को मार डाला, खुशियां मातम में बदली

Published: Sun, 08 Nov 2026 11:38 PM (IST)

कानपुर के चकेरी में दीपावली के दिन पानी देने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में दीपावली के दिन पति ने पत्नी की हत्या की।

  2. पानी देने को लेकर हुए विवाद में वारदात हुई।

  3. आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया, दो बच्चे अनाथ।

जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी के अहिरवां में रविवार को दीपोत्सव पर्व में महज पानी देने को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया, जो बढ़कर पत्नी पर पाटे से हमले के बाद जान लेने के बाद समाप्त हुआ। इससे कुछ ही समय में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।

दंपती चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लिया। वहीं, मृतका के स्वजन को वारदात की जानकारी देकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह है पूरा मामला

चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां संजीव नगर की कच्ची बस्ती की निवासी सुखा देवी के अनुसार उनका बेटा करन पासवान पेटिंग का काम करता है। उसका वर्ष 2022 में पुताई का काम करता है। जिसन वर्ष 2022 में फतेहपुर के असोथर निवासी 23 वर्षीय रीता पासवान से प्रेम विवाह किया था। उन दोनों से तीन साल का बेटा कार्तिक और एक महीने की बेटी काव्या है।

सुखा देवी ने बताया कि उनके बेटा रविवार दोपहर फतेहपुर से पुताई का काम करके वापस घर लौटा था। इसके बाद उसने रीता से खाना मांगा। फिर पीने के लिए पानी मांगया। इस बात को लेकर उन दोनों में कहासुनी के बाद वाद विवाद बढ़ गया। इस बीच तैश में आकर करन ने रीता के सिर पर लकड़ी का पटरा सिर पर दे मारा।

घटना में बहू रीता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद स्वजन उसे लेकर आनन फानन में पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। पर उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। लिहाजा, जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, परिवार में मृतका की ननद प्रीति और शिवानी के अलावा, ससुर तिवारी लाल, देवर रोहित और कमल हैं, जिसमें ससुर तिवारी लाल घंटाघर में मजदूरी करते हैं। मुहल्ले में चर्चा रही कि मामूली बात में महज चार साल में उनके वैवाहिक रिश्ता समाप्त हो गया।

मामले की जानकारी पर चकेरी पुलिस बल वहां पहुंचा। जहां पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया। वहीं, घटना की जांच पड़ताल कर मृतका के मायके पक्ष को वारदात की जानकारी दी। इसके साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मामले में चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र का कहना है कि पति- पत्नी के बीच पानी देने के विवाद में कहासुनी के बाद घटना होने की बात सामने आई है। उससे पूछताछ के साथ आगे की कार्रवाई हो रही है।

मामा के घर से शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग, हमले से खूनी अंत

आरोपित की मां सुखा देवी ने बताया कि मृतका रीता के मामा मोहल्ले में ही रहते हैं। जहां पर रीता वर्ष 2021 में मांमा के घर आईं थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत के बाद और प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि वर्ष 2022 में रीता अपना घर छोड़कर उनके घर आ गई थी। इसके बाद उनकी बहुत जल्दबाजी में मंदिर में शादी कराई कराई गई थी।

मां की मौत के बाद मासूम और दुधमुंहे को पालने का संकट

2022 में करन और रीता का प्रेम विवाह हुआ था, इससे वर्तमान में उनका तीन साल का बेटा कार्तिक है, जो अपनी मां रीता को घर पर लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर बिलख रहा था।

वहीं, दुधमुही एक माह की बच्ची को मां को खो देने का इल्म तक नहीं था। जिन्हें देखकर स्वजन समेत उनके घर के लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। अब इस घटना के बाद दोनों बच्चों की परवरिश की सभी को चिंता सता रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।