Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPS अमित कुमार का तबादला, कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ में किया था ढेर; अब विनोद कुमार बनें कन्नौज के नए एसपी

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 04:13 PM (IST)

    आईपीएस अमित कुमार आनंद का तबादला अमरोहा कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर करने वाले अमित कुमार आनंद अब संभालेंगे अमरोहा की कमान। अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में उन्होंने कन्नौज में कई सराहनीय कार्य किए। 25 दिसंबर 2023 को विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में सिपाही सचिन राठी के शहीद होने के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार और उसके नाबालिग बेटे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

    Hero Image
    IPS अमित कुमार व विनोद कुमार (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। एसपी अमित कुमार आनंद का स्थानांतरण कर दिया गया। उनके स्थान पर अब मैनपुरी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को चार्ज दिया गया है। अपने डेढ़ साल के कार्यालय में एसपी अमित कुमार आनंद ने कई सराहनीय कार्य किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2016 बैच के आईपीएस अफसर अमित कुमार आनंद ने एक अगस्त 2023 को सिद्धार्थनगर से कन्नौज जनपद के पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर कई सराहनीय कार्य किए।

    हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में किया था गिरफ्तार

    25 दिसंबर 2023 में विशुनगढ़ थाना के गांव धरनीधरपुर नगरिया हिस्ट्रीशीटर अशोक उर्फ मनुआ यादव से हुई मुठभेड़ में सिपाही सचिन राठी बलिदान हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार, उसके नाबालिग बेटे को मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया था।

    वहीं दो जनवरी 2024 को समधन कस्बा निवासी सराफा करोबारी अय्याज की बदमाशों ने गोली मारकर 50 लाख के जेवर लूट लिए थे। 11 जनवरी को एसपी अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश इजहार का मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था।

    वहीं उसके साथ तालिब के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। 25 मार्च 2024 को अमित कुमार आनंद ने ई-एसपी आफिस प्रणाली लागू कर जिले को प्रदेश में पहला जनपद डिजिटल बनाया। इसके अलावा उन्होंने पुलिस लाइन में शूटिंग रेंज, चिल्ड्रन पार्क, पुस्तकालय और पुलिस कैफे की का निर्माण कराया।

    अमरोहा किया गया ट्रांसफर

    फिलहाल हाल में जिले में ठठिया के उमरन गांव मेंं विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हंगामा और सिखवापुर गांव में पुलिस टीम पर पथराव को लेकर जिले में कानून व्यवस्था बिगड़ी चल रही है। इसे संभालने में वह नाकाम साबित हो रहे थे। इससे शासन से अमित कुमार आनंद का अमरोहा स्थानांतरण कर दिया।

    उनके स्थान पर मैनपुरी से एसपी विनोद कुमार कुमार को जिले का नया कप्तान बनाया गया है। इससे पूर्व वर्ष 2021 में वह जिले में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे हैं।

    14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

    पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। शासन ने छह डीआईजी समेत 14 और आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। डीजीपी मुख्यालय ने तबादला सूची जारी की है। इनमें नए वर्ष में पदोन्नति पाने वाले 14 अधिकारियों को उनके कार्यस्थल पर ही नई नियुक्ति प्रदान की गई है।

    इनमें एसपी से डीआईजी के पद पर प्रोन्नत हुए 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह, 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार, डा.अरविंद चतुर्वेदी, दिनेश सिंह, अरविंद कुमार मौर्य व सुभाष चन्द्र शाक्य के नाम शामिल हैं।

    इसे भी पढ़ें: IPS Transfer In UP: यूपी में तबादलों का सिलसिला जारी, 6 DIG समेत 14 और आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर