Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विनोद दीक्षित अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 06 Jul 2021 07:18 PM (IST)

    जागरण संवाददाता कन्नौज इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक स्वास्थ्य कम ...और पढ़ें

    Hero Image
    विनोद दीक्षित अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    जागरण संवाददाता, कन्नौज: इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक स्वास्थ्य कर्मी ने दूसरे को जमकर पीट दिया। शोर सुनकर डाक्टर और अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव किया। मामला दो जुलाई शाम चार बजे विनोद दीक्षित अस्पताल का है। हालांकि, दैनिक जागरण ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वायरल वीडियो में कर्मचारी अपने कमरे से बाहर आता है। अस्पताल परिसर की सीढि़यों के पास उसे हमलावर रोकता है। दोनों के बीच आपस में कुछ बात होती है। कर्मचारी जाने लगता है तभी हमलावार स्वास्थ्यकर्मी का गिरहबान पकड़कर उस पर घूसों की बरसात कर देता है। कर्मचारी बाहर की ओर भागता है। इस पर हमलावर उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटता है। शोर सुनकर डाक्टर और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच जाते हैं। वह दोनों में बीच बचाव करते हैं। वहीं मारपीट से महिलाओं में हड़कंप मच जाता है। वह अपने-अपने कमरों से बाहर की ओर भागती हुई वीडियो में नजर आ रही हैं। अस्पताल के सूत्र बताते हैं पीड़ित युवक अस्पताल में डाटा फीडिग का कार्य करता है। वहीं हमलावर भी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। मारपीट में पीड़ित की गर्दन और हाथ में चोटें आईं हैं। बताया जाता है इससे पहले भी दोनों में मनमुटाव हुआ था। जिसके कारण दोनों में बातचीत बंद थी। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। इसकी जांच के लिए दो एसीएमओ डा. जेजे राम और डा. जेपी सलोनिया को सात दिनों में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया था। मगर इस बीच मारपीट मामले में पीड़ित और आरोपित के बीच समझौता हो गया।