सांप के जहर से जूझती रही किशोरी, जिंदगी बचाने के लिए दिए गए एंटी स्नेक वेनम के 30 डोज; फिर भी नहीं बची जान
फर्रुखाबाद में सांप के काटने से 14 वर्षीय किशोरी पूजा राजपूत की मौत हो गई। उसे 30 एंटी स्नेक वेनम ...और पढ़ें

HighLights
फर्रुखाबाद में 14 वर्षीय किशोरी को सोते समय सांप ने काटा
जान बचाने के लिए दिए गए 30 एंटी स्नेक वेनम डोज
इलाज के बावजूद जहर हृदय तक पहुंचने से किशोरी की मौत
संवाद सहयोगी, तिर्वा(कन्नौज)। चारपाई पर सोते समय किशोरी को सांप ने काट लिया। इससे हालत बिगड़ गई। लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद से किशोरी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां पर डाक्टर ने एंटी स्नेक वेनम के 30 डोज लगाए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। डाक्टर बोले, सर्प का जहर हृदय तक पहुंच गया। फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद के शमसाबाद क्षेेत्र के नगला गढ़ी गांव निवासी 14 वर्षीय पूजा राजपूत पुत्री अतर सिंह गुरुवार रात घर के अंदर कमरे में सो रही थी। तभी रात एक बजे करीब चारपाई पर उसे सांप ने डस लिया। इससे पूजा शोर मचाते हुए उठ गई। स्वजन ने सांप को भागते हुए देखा। जिसका उन्होंने वीडियो बना लिया। कुछ ही देर में पूजा बेहोश होने लगी।
इस पर स्वजन पहले तो घरेलू उपचार और झाड़फूंक में लग गए। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार सुबह पूजा को फर्रुखाबाद स्थित डा. लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने 10 डोज एंटी स्नेक वेनम के लगाए। कोई सुधार न होने पर राजकीय मेडिकल कालेेज रेफर कर दिया गया। जहां बाल रोग विशेषज्ञ डा. कैलाश सोनी ने एंटी स्नेक वेनम के 20 डोज लगाए।
इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ, और उसे वेंटिलेटर पर ले लिया गया। डा. कैलाश सोनी ने बताया कि 30 से अधिक डोज नहीं लगवाए जा सकते। हृदय तक जहर का असर पहुंच गया। इससे हालत नाजुक है। इसके बाद भी स्वजन उसे फिर से फर्रुखाबाद के अस्पताल लेकर चले गए। जहां पूजा की उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
