Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'डिंपल यादव नहीं, अब अखिलेश हारेंगे तब आएगा मजा', कन्नौज के चुनावी रण को लेकर बोले केशव प्रसाद मौर्य

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 10:26 AM (IST)

    केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीते चुनाव में कन्नौज से डिंपल को हराने में मजा नहीं आया था। अब अखिलेश यादव को चुनाव हराने में मजा आएगा। जो राज्य नहीं चला सकते हैं वह अखिलेश के मित्र राहुल गांधी हैं जो देश चलाने की बात कह रहे हैं। लाल टोपी और जालीदार टोपीदार लोगों के अखिलेश सरदार हैं। ऐसे लोगों से निपटने के लिए वोट की जरूरत है।

    Hero Image
    'डिंपल यादव नहीं, अब अखिलेश हारेंगे तब आएगा मजा', कन्नौज के चुनावी रण को लेकर बोले केशव प्रसाद मौर्य

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के नामांकन के अवसर पर हुई जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सपा और कांग्रेस पर आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि 2019 में डिंपल को हराने में नहीं अब अखिलेश हारेंगे तब मजा आएगा। भाजपा की योजनाओं और विकास कार्यों से जनता खुश है। इससे कन्नौज में सुब्रत पाठक की ऐतिहासिक जीत होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर के बोर्डिंग मैदान में गुरुवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में मोदी की आंधी थी। सपा-बसपा का गठबंधन था। इसके बाद भी आंधी में सपा की साइकिल और बसपा का हाथी उड़ गया। अब वर्ष 2024 में मोदी का तूफान है। इससे सपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। अखिलेश यादव पीडीए नहीं बल्कि परिवार के विकास को बढ़ावा दे रहे हैं।

    'डिंपल को हराने में नहीं आया था मजा'

    बीते चुनाव में कन्नौज से डिंपल को हराने में मजा नहीं आया था। अब अखिलेश यादव को चुनाव हराने में मजा आएगा। जो राज्य नहीं चला सकते हैं वह अखिलेश के मित्र राहुल गांधी हैं, जो देश चलाने की बात कह रहे हैं। लाल टोपी और जालीदार टोपीदार लोगों के अखिलेश सरदार हैं। ऐसे लोगों से निपटने के लिए वोट की जरूरत है।

    आपके एक वोट से हमने अनुच्छेद 370 को हटाया। आपके एक वोट से हम पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारत का झंडा फहराएंगे। इस मौके पर सुब्रत पाठक, समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत व संजू कटियार मौजूद रहे।