Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kannauj News: दिन में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय होने से दहशत में लोग, पुलिस को नहीं मिल रहा सुराग

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 05:30 AM (IST)

    कन्नौज जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। वे दिनदहाड़े घरों में घुसकर चोरी कर रहे हैं जिससे लोगों में दहशत है। पुलिस अभी तक सक्रिय गिरोह का पता लगाने में विफल रही है। सौरिख और गांधी नगर में दो बड़ी चोरियां हुईं जिनमें लाखों की संपत्ति लूटी गई। पुलिस जांच कर रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है।

    Hero Image
    दिन में चोरी करने वाला गिरोह के सक्रिय होने से दहशत में लोग। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वह दिन दहाड़े घरों में घुसकर चोरी को अंजाम देते। पुलिस अबतक सक्रिय गिरोह का सुराग खोजने में असहाय है। इससे लोग दहशत में हैं।

    सौरिख कस्बा के आजाद नगर निवासी राजेंद्र शाक्य के घर दिन दहाड़े चोर घुस आए। चोरों ने घर में अकेले मौजूद उनके 12 वर्षीय बेटे अंकित की पिटाई कर 25 लाख की चोरी को अंजाम दिया था।

    वहीं, शुक्रवार को चोरों ने कस्बा के गांधी नगर निवासी शीला पर नशीला स्प्रे डालकर 15 लाख की चोरी को अंजाम दिया है। दिन में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों के बारे में अभी जानकारी नहीं जुटा पाई। इससे लोगों में दहशत बढ़ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी तक पुलिस रात में चोरों की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रही थी, लेकिन अब दिन सुरक्षित घरों को अंदर से बंद रखने और जान-पहचान के व्यक्ति को बुलाने पर ही गेट खोलने की अपील कर रही है।

    एसपी विनोद कुमार का कहना है कि कैमरे के फुटेज और छानबीन के आधार पर चोरों की तलाश चल रही है। जल्द गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।