दूध की कमी से काऊ मिल्क प्लांट में ताला!
संवाद सहयोगी तिर्वा काऊ मिल्क प्लांट पर दूध न आने से ताला लगा दिया गया। 64 कर्मचारियों को ड

संवाद सहयोगी, तिर्वा : काऊ मिल्क प्लांट पर दूध न आने से ताला लगा दिया गया। 64 कर्मचारियों को ड्यूटी करने से रोक दिया गया। फिलहाल में दो दिन तक बंद रहेगा और बैठक होने के बाद आगे का निर्णय होगा।
उमर्दा के बढ़नपुर वीरहार गांव स्थित काऊ मिल्क प्लांट की क्षमता एक लाख लीटर दूध रोजाना खपत की है। फरवरी से महज दो हजार तो कभी ढ़ाई हजार लीटर दूध ही आ पाता था। इससे प्लांट पर कारोबार कम होने से घाटा हो रहा था। प्लांट पर 64 कर्मचारी आउट सोर्सिंग कर्मी काम करते थे। रविवार को प्लांट के अफसरों ने कर्मचारियों को रोक दिया और दो दिन तक प्लांट बंद करने की बात कही। इसके बाद उच्चाधिकारियों के साथ बैठक होगा और उनके आदेशानुसार आगे का काम किया जाएगा। वहीं कर्मचारियों ने डेढ़ से दो माह का बकाया मानदेय मांगा, तो पांच दिनों में हर कर्मचारी का भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी अपने घरों को रवाना हो गए। इसमें घी, मट्ठा, पनीर, दही, मसाला छाछ, सादा छाछ, दूध मशीनों के आपरेटर, पैकिग कर्मी, सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी समेत 64 कर्मी थे। प्लांट प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि एक मशीन गड़बड़ हो गई। इससे इंजीनियर आने के बाद ही ठीक होगी। इससे प्लांट पूरी तरह से बंद हो गया। साथ ही दूध कम आने से प्लांट पर संस्था को नुकसान भी हो रहा था। कर्मचारियों को फिलहाल में दो दिन के लिए ड्यूटी करने से रोका गया। दो दिन बाद प्लांट के अफसरों से बैठक होगी और आदेश मिलने पर आगे का काम किया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।