Updated: Thu, 22 Aug 2024 09:38 AM (IST)
Kannauj Rape Case कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित नवाब सिंह यादव (Nawab Singh Yadav) के रिश्तेदारों की भी मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गईं हैं। अब ...और पढ़ें
संवाद सहयोगी, जागरण, तिर्वा। दुष्कर्म के आरोपित पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के रिश्तेदार अरविंद यादव पर भी संकट के बादल दिखाई देने लगे। प्रशासन ने अरविंद यादव के कोल्ड स्टोर के बाहर नोटिस चस्पा करने के साथ सात दिन में कब्जा हटाने की चेतावनी दी। इसके बाद प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। कोल्ड स्टोर की चहारदिवारी में ग्राम समाज की 450 वर्गमीटर जमीन कब्जे में हैं।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तहसील क्षेत्र के बलनापुर गांव में अरविंद यादव पुत्र राजाराम का कोल्ड स्टोर बना है। कोल्ड स्टोर इसी वर्ष शुरू हुआ है और किसानों का आलू भंडारण में रखा गया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के छोटे भाई नीलू यादव के अरविंद कुमार सगे रिश्तेदार हैं।
प्रशासन ने खंगालनी शुरू की संपत्ति
नवाब सिंह यादव जब से दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए, तब से प्रशासन ने संपत्तियों को खंगालना भी शुरू कर दिया है। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलनापुर की 450 वर्गमीटर जमीन अरविंद के कोल्ड स्टोर में दबी है। कोल्ड स्टोर का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर बना है। इसको लेकर पूर्व में राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने जांच की थी।
अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर एसडीएम अशोक कुमार ने कोल्ड स्टोर पर नोटिस भी चस्पा करा दी है। नोटिस में चेतावनी देते हुए बताया कि अवैध कब्जा हटा लें, वर्ना प्रशासन का बुलडोजर सात दिन बाद कोल्ड स्टोर में पहुंचेगा। बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। अगर कब्जा खुद खाली कर दें तो बेहतर होगा। प्रशासन का बुलडोजर चला तो इसका पूरा खर्चा भी कोल्ड मालिक अरविंद कुमार से वसूल किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।