Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाए आरोप, बोले- उत्तर प्रदेश और बिहार में बनाए जा रहे फर्जी वोट

    By amit kuswaha Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Fri, 25 Jul 2025 05:07 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही भाजपा सरकार पर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार बिहार और उत्तर प्रदेश में फर्जी वोट बनवा रही है। वहीं अखिलेश बोले। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर डिप्टी सीएम डपटे गए।

    Hero Image
    कन्नौज में प्रेसवार्ता करते अखिलेश यादव। जागरण

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा बूथों के पास मशीन लगाकर फर्जी आधार कार्ड बनवा कर वोट डलाती है। इससे इस बार भाजपा की तरह बूथों के पास वह ऐसी मशीन लगाएंगे, जिससे वोट और आधार कार्ड बनाए जा सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव शहर के सराय बहादुर मोहल्ला स्थित सपा जिला उपाध्यक्ष राजेश पाल के आवास पहुंचे। यहां उनकी मां विद्यावति पाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद सपा नेता नूरुल हसन और सिपाही ठाकुर मोहल्ला में सपा नेता नितिन यादव के घर पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश और बिहार में फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं। पिछले चुनाव में गुरसहायगंज में पांच हजार फर्जी आधार कार्ड मतदान केंद्र के पास बरामद हुए थे।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास फर्जी आधार कार्ड बनाने की मशीन हैं। इससे वह भी चुनाव में भाजपा की तरह बूथ के पास ऐसी मशीन लगाएंगे कि आधार कार्ड और वोट जिससे बनाए जा सकें। भाजपा सरकार को अमेरिका की तरह मैटल के आधार कार्ड बनवाने चाहिए। इससे देश में नकली आधार से फर्जीवाड़ा रुकेगा।

    कहा, संविधान में सभी को शिक्षा अधिकार है, लेकिन भाजपा स्कूल बंद कर रही है। वह शिक्षित लोगों से अपील करते हैं कि पीडीए पाठशाला खोलकर बच्चों की पढ़ाई रुकने न दें। एक राज्यमंत्री थाने में धरना दे रहीं है। डिप्टी सीएम को डपटा जा रहा है। अब तो प्रदेश में पुलिस भी लापता हो रही है। वहीं संत अनरुद्धाचार्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सभी संत समाज से अपील करते हैं कि वह लोग राजनीति में बिल्कुल न पड़े।

    डिप्टी सीएम पहले करते थे चौकीदारी

    सपा मुखिया ने बगैर नाम लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर तंज कसते हुए कहा कि वह समाजवादियों को नमाजी बता रहे हैं, लेकिन वह भूल गए कि उनके रिश्तेदार भी कन्नौज में रहते हैं। पांच बार के एक नमाजी ने ही भाजपा के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी का नाम प्रस्तावित किया था। भाजपा के गठन में उनका सहयोग रहा था। डिप्टी सीएम पहले चौकीदार करते थे।