Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा में नफरत की दुर्गंध...' कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने की सियासी घेराबंदी, कहा- सुरक्षित नहीं मुख्यमंत्री की कुर्सी

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कन्नौज में धार्मिक आयोजनों में भाग लिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और मुख्यमंत्री की कुर्सी सुरक्षित नहीं है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा में नफरत की दुर्गंध है लेकिन कन्नौज के इत्र कारोबारियों ने इस दुर्गंध को कम किया है।

    By amit kuswaha Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Thu, 27 Mar 2025 12:02 PM (IST)
    Hero Image
    सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। जागरण

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को धार्मिक आयोजनों में भाग लिया। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में चल रहे 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ में पार्टी के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ आहुतियां दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बाेलते हुए कहा कि भाजपा में नफरत की दुर्गंध है, शहर के इत्र कारोबारियों ने दुर्गंंध को कम किया। आगे कम करना बाकी है। मुख्यमंत्री की कुर्सी सुरक्षित नहीं है।

    शहर के बोर्डिंग मैदान में चल रहे 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ में बुधवार दोपहर करीब एक बजे सपा मुखिया व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव पहुंचे। यज्ञाचार्य रामदास महाराज ने सबे पहले मां पीतांबरा माई का पूजन-अर्चना किया। इसके बाद अखिलेश यादव ने यज्ञ में आहुतियां डाली।

    1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ में पूजा-अर्चना करते अखिलेश यादव। जागरण

    यज्ञशाला से बाहर निकलने के बाद उन्होंने प्रेसवार्ता की। इस दौरान भाजपा पर आक्रामक होते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे हो रहे हैं, लेकिन इन दिनों में कन्नौज का विकास काट दिया। पुलिस को दौड़ लगाकर आइएएस अफसरों को पकड़ना पड़ रहा।

    भ्रष्टाचार से तंग आकर सरकार के विधायक बदलाव की मांग कर रहे हैं। बस्ती के विधायक ने कहा कि अब बाबा को दिल्ली जाना चाहिए। इससे अब यूपी की जनता को बाबा की जरूरत नहीं है। खुलेआम लूट हो रही है। मुख्यमंत्री की कुर्सी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश सरकार की जल्द विदाई होने वाली है।

    वहीं पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के अखिलेश पर जालीदार टोपी लगाने पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें लाल टोपी नेताजी मुलायम सिंह ने दी है। यह टोपी बदलने वाली नहीं है। टोपी तो दल बदलने वाले लोग बदलते हैं। होली और दीपावली पर कर्मचारियों को कोई गिफ्ट नहीं मिला।

    अब नवरात्र पर बाबा एक एक शराब की बोतल के साथ दूसरी मुफ्त में दे रहे हैं। सरकार ने लोगों की आय नहीं बढ़ाई है आलू का भाव गिर रहा है। इससे किसान परेशान है। इस मौके पर पूर्व विधायक अरविंद यादव, सपा नेता विजय द्विवेदी, जयकुमार तिवारी, गुड्डू सक्सेना, अनिल पाल, पीपी सिंह, आकाश शाक्य, संजय दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे।

    कन्नौज से पुराना रिश्ता, भारतीय होना मेरा गर्व

    कन्नौैज से हमारा पुराना रिश्ता है और कभी टूटेगा भी नहीं। सनातन होने के साथ भारतीय होने का हमको गर्व है। यह बात सपा अध्यक्ष ने कही और फिर नगर की गलियों में घूमना शुरू कर दिया। अपनों के घरों पर गए और दुकानों में पहुंचकर हालचाल लेने लगे।

    बुधवार शाम चार बजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला कस्बे के दुर्गा नगर गढ़ी में रिपू दमन सिंह के आवास पर रुका। वहां पर उनके पिता स्व. रामनारायण सिंह बघेल की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। फिर पैदल चलकर पास में ही अर्जुन सिंह के घर पहुंचे। वहां स्व. हरदेव सिंह ड्यूक की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। वहीं शिवेंद्र प्रताप सिंह चौहान के घर उनके बेटे सचिन चौहान व उनीक पुत्रबधू को आशीर्वाद दिया।