Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दांत में दिक्कत हो तो न करें लापरवाही

    By Edited By:
    Updated: Thu, 02 Oct 2014 01:11 AM (IST)

    दांतों का संबंध सिर्फ खूबसूरती से नहीं होता, बल्कि इनके बिना जिंदगी बेहद मुश्किल हो जाती है। दिक्कत

    दांतों का संबंध सिर्फ खूबसूरती से नहीं होता, बल्कि इनके बिना जिंदगी बेहद मुश्किल हो जाती है। दिक्कत यह है कि ज्यादातर लोग दांतों की देखभाल को लेकर गंभीर नहीं होते। यदि शुरुआत से ही सचेत रहें तो दांतों संबंधी बहुत सी समस्याओं से बचा जा सकता है। दुनियां में 90 फीसदी लोगों को दांतों से जुड़ी कोई न कोई बीमारी या परेशानी होती है, लेकिन ज्यादातर लोग बहुत ज्यादा दिक्कत होने पर ही डेंटिस्ट के पास जाना पसंद करते हैं। इससे कई बार छोटी बीमारी सीरियस बन जाती है। लोगों को कम से कम छह माह में एक बार अपने दांतों का परीक्षण करवाना चाहिए। ज्यादातर लोगों का मानना है कि सफाई कराने से दांत कमजोर हो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। गंदगी रहने से दांत कमजोर होते हैं। लोगों को दांतों में ब्रश करने का सही तरीका नहीं मालूम होता है, इससे वह दांतों को नुकसान पहुंचा लेते हैं। इस कारण लोगों को अपने दंत चिकित्सक से ब्रशिंग का सही तरीका जान लेना चाहिए। उक्त सलाह राजकीय मेडिकल कालेज के दंत रोग विशेषज्ञ डा. निखिल गुप्ता ने दिए। बुधवार को वह 'जागरण प्रश्न प्रहर' के तहत लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निवारण बता रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रश्न: दांत में दर्द होता है और उनमें ठंडा-गर्म पानी भी लगता है।-अशोक कुमार, मकरंदनगर, कन्नौज

    सलाह : दांतों की संवेदनशीलता की जांच कराएं। इसके लिए मेडिकल कालेज आ जाएं, जांच कर इलाज किया जाएगा।

    प्रश्न: दांतों में ढंडा-गर्म पानी लगता है।-शिवाजी मिश्रा, ग्वाल मैदान

    सलाह : एक-दो दांतों में दिक्कत है तो सेंसोडाइन टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। यदि आराम न मिले तो मेडिकल कालेज में चेकअप कराएं।

    प्रश्न: एक दाढ़ खोखली हो गई है। उसे निकलवा दें या फिर उसमें फिलिंग करवा दें।-अमित कुमार, छिबरामऊ

    सलाह : पहले कभी यदि उस दाढ़ में ठंडा या गर्म पानी नहीं लगता हो तो उसमें फिलिंग से ठीक किया जा सकता है। उसे मेडिकल कालेज में आकर दिखाएं।

    प्रश्न : ब्रश करते वक्त दांतों से खून आता है। - मोहित मिश्रा, होली मोहल्ला, कन्नौज

    सलाह : सख्त ब्रश का इस्तेमाल न करें। ब्रश करते वक्त उस पर ज्यादा दबाव न डालें। उसके बाद भी खून आता है तो मेडिकल कालेज में आकर दिखाएं।

    प्रश्न: 70 वर्ष की उम्र है। दांत घिस गए हैं और उनमें खाना भर जाता है।-राजेंद्र अग्निहोत्री, इंदरगढ़

    सलाह : जो खराब दांत हैं उन्हें निकलवा दें। यदि चाहें तो उनकी जगह पर नये दांत लगवा सकते हैं। तंबाकू-गुटखा खाते हों तो बंद कर दें।

    प्रश्न: दांतों में पायरिया है। ठंडा-गर्म पानी लगता है।-प्रदीप कुमार, नुनारी, तिर्वा

    सलाह : मेडिकल कालेज में आकर दिखाएं। दांतों की सफाई करनी पड़ेगी।

    प्रश्न: मेरे दांत घिस गए हैं। इस कारण उनमें दर्द होता है।-शिवा तिवारी, सरायमीरा

    सलाह : दांतों को किटकिटाये नहीं। ज्यादा दबाव में ब्रश न करें। सेंसटिव टूथपेस्ट करें।

    प्रश्न: बच्चे के दांतों में कीड़े लग रहे हैं।-आशीष कुशवाहा, गुरसहायगंज

    सलाह : अभिभावकों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत हैं। छह माह में डाक्टर के चेकअप कराते रहना चाहिए। बच्चों के मुंह में कच्चे और पक्के दोनों तरह से दांत होते हैं। यदि कीड़ा पक्के दांतों में लग रहा है तो उसका इलाज तत्काल कराना चाहिए।

    प्रश्न: पत्नी के पायरिया था। दांतों की सफाई भी कराई, लेकिन लाभ नहीं मिल रहा है।-अटल बिहारी, सिकंदरपुर

    सलाह : मेडिकल कालेज में आएं और उनका चेकअप कराएं। वैसे दांत दर्द कुछ समय बाद अपने आप खत्म भी हो सकता है।

    प्रश्न: ऊपर के जबड़े का एक दांत अंदर की ओर घुसा हुआ है। क्या उसे ठीक किया जा सकता है। - अंकित कुमार, अनौगी

    सलाह: मेडिकल कालेज में आकर दिखाएं। जांच के बाद ही समस्या का निदान किया जा सकता है।