Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat : वंदे भारत में सीट को लेकर बबीना विधायक राजीव सिंह से विवाद के बाद हंगामा, यात्री की पिटाई

    By surendra singhEdited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Fri, 20 Jun 2025 12:46 PM (IST)

    Clash for Seat Exchange in Vande Bharat विधायक की सीटें अलग थीं तो उन्होंने एक यात्री से उनकी सीट लेने को कहा। इसी बात पर यात्री और साथी उग्र होकर विधायक से विवाद करने लगे। यात्री और उसके एक अन्य साथी ने बबीना विधायक से अभद्रता की तो वहां पर हंगामा हो गया।

    Hero Image
    वंदे भारत में चोटिल यात्री-भाजपा विधायक राजीव सिंह पारीछा

    जागरण संवाददाता, झांसी : हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत में सीट बदलने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि यात्री को पीट दिया गया। इस प्रकरण में झांसी के बबीना से भाजपा के विधायक राजीव सिंह पारीछा ने यात्री के खिलाफ जीआरपी थाने में तहरीर दी है। विधायक से यात्री के विवाद के बाद ट्रेन में हंगामा हो गया। ‘एक्स’ पर शिकायत के बाद खलबली मची और ट्रेन के झांसी पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हजरत निजामुद्दीन से चलकर रानी कमलापति जंक्शन जा रही वंदे भारत (20172) में बबीना से भाजपा के विधायक परिवार के सदस्यों के साथ कोच ई-2 की 8, 50 व 51 नंबर सीट पर सवार होकर झांसी आ रहे थे। विधायक की सीटें अलग थीं तो उन्होंने एक यात्री से उनकी सीट लेने को कहा।

    इसी बात पर यात्री और साथी उग्र होकर विधायक से विवाद करने लगे। यात्री और उसके एक अन्य साथी ने बबीना विधायक से अभद्रता की तो वहां पर हंगामा हो गया। यह देखकर सुरक्षाकर्मी भी आ गये, जिस पर यात्री उनसे भी उलझ गये। बीच-बचाव करने पहुंचे विधायक से पुन: विवाद करने लगे।

    हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ विवाद काफी देर तक चला। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री भाजपा नेता रामनिवास रावत श्योपुर ने एक्स पर पोस्ट कर दी तो खलबली मच गई। पोस्ट का रेलवे ने तुरंत संज्ञान लिया और झांसी मंडल के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ट्रेन के झांसी पहुंचते ही जीआरपी व आरपीएफ ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि विधायक ने जीआरपी थाने में यात्री के खिलाफ तहरीर दी है।

    विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि परिवार समेत यात्रा करते समय ई-2 कोच की सीट नम्बर 49 व 50 पर बैठे यात्रियों ने अभद्रता की। हमारी सीटें 8, 50, 51 नम्बर थीं। उनसे उनकी सीटों पर बैठने का अनुरोध किया था, लेकिन यात्री लड़ने पर आमदा हो गये। काफी समझाने के बाद भी नहीं माने। वह खुद ही विवाद करने लगे। कार्रवाई के लिए हमने शिकायत की है। विधायक का कहना है कि उनको परिवार को साथ बैठना था और जब उन्होंने सीट बदलने को कहा तो दूसरी तरफ से बदतमीजी की गई और अशिष्ट भाषा का प्रयोग किया गया।

    यात्री राजकुमार (50) ने भोपाल में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि झांसी में कुछ लोगों ने उनको पीट-पीटकर उनको अधमरा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि है कि बबीना से भाजपा के विधायक राजीव सिंह पारीछा के समर्थक थे।

    इस प्रकरण में झांसी के एसपी जीआरपी विपुल श्रीवास्तव ने कहा कि झांसी में विधायक की ओर से कार्रवाई के लिए पत्र दिया गया है, जबकि यात्री ने भोपाल में शिकायत की है। ट्रेन और झांसी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाएगी और सही आधार मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी।