Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jhansi News: सपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलने आए कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की, जिलाध्यक्ष के खिलाफ की नारेबाजी

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 07:53 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां झांसी में समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से मिलने को लेकर कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्ष के बीच धक्का-मुक्की हो गई। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश यादव को भी धक्का दिया गया। इससे हंगामा हो गया।

    Hero Image
    समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल। जागरण

     जागरण संवाददाता, झांसी। पीडीए पंचायत में शामिल होने झांसी आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से मिलने और स्वागत करने को लेकर हंगामा हो गया। इसकी शुरूआत मेडिकल कॉलेज बाईपास से हुई, जहां कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष का इन्तजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें बाईपास से सीधे ले जाने की कोशिश की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी बीच दो कार्यकर्ताओं ने दोड़कर गाड़ी रोक ली। इसके बाद कार्यकर्ता सर्किट हाउस पहुंचे तो यहां जिलाध्यक्ष ने धक्का-मुक्की कर दी। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।

    समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत चल रही है। बुधवार को जालौन जनपद में पंचायत हुई, जबकि गुरुवार को ललितपुर व शुक्रवार को झांसी में पंचायत होनी है। इसमें शामिल होने के लिए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल बुधवार को जालौन आए और देर शाम व झांसी आ गए, ताकि आज ललितपुर की सभा में शामिल हो सकें।

    इसे भी पढ़ें-बिरयानी लाने पर स्कूल से निकाले गए छात्र को हाई कोर्ट से राहत, दिए प्रवेश के निर्देश

    प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सैंयद अली, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह व छात्र सभा के अध्यक्ष अयान अली ने मेडिकल कॉलिज बायपास पर डेरा जमा लिया। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष का काफिला आया, लेकिन गाड़ियों ने बाईपास की राह पकड़ ली।

    इससे हक्का-बक्का रहे कार्यकर्ताओं ने दौड़कर प्रदेश अध्यक्ष को रोका और स्वागत करने की इच्छा जताई। इसके बाद सभी कार्यकर्ता सर्किट हाउस पहुंच गए। समाजवादी पार्टी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अयान अली हाशमी ने आरोप लगाया कि सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष के पास जाने से रोका तथा उनके लोगों ने कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की व अभद्रता की।

    प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश यादव को भी धकिया दिया। आरोप लगाया कि पूर्व में विधान सभा का चुनाव लड़ चुके कुशवाहा समाज के वरिष्ठ नेता के साथ भी जिलाध्यक्ष व उनके लोगों ने धक्का-मुक्की की तथा उनके बेटे का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद सर्किट हाउस में ही युवा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।

    इसे भी पढ़ें-अखाड़ों के संसार में कमांडो से भी कठिन है श्रीनिरंजनी की झुंडी टोली की तपस्या, धर्म की रक्षा के लिए लेते हैं खास ट्रेनिंग

    समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को झाँसी पहुँचने में देरी हो गई थी, इसलिए उन्हें बायपास से ले जाया जा रहा था, ताकि जल्दी सर्किट हाउस पहुँचा जा सके। कार्यकर्ताओं से दूरी बनाने का कोई उद्देश्य नहीं था। सर्किट हाउस में भी किसी के साथ धक्का-मुक्की नहीं की गई।

    सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष सैंयद अयान अली हाशमी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के झांसी आगमन पर जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं से मिलने से रोकने की कोशिश की गई। सभी कार्यकर्ता झांसी द्वार पर प्रदेश अध्यक्ष का इन्तजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें बाईपास से सीधे ले जाया जाने लगा। सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष ने फिर मनमानी की और कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की कर दी। एक वरिष्ठ नेता व छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष को भी जिलाध्यक्ष के लोगों ने धकियाया। मोबाइल फोन भी छीन लिया। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष से इसकी शिकायत की जाएगी।